विशेषशिक्षा

राजकीय उच्च विद्यालय कैथू में ‘Say No to Drugs’ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

राजकीय उच्च विद्यालय कैथू में ‘Say No to Drugs’ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

कैथू, शिमला: राजकीय उच्च विद्यालय कैथू में आज प्रातः 10:30 बजे ‘Say No to Drugs’ विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज को नशे के घातक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं—मोनिका, सुचिता और शिवानी ने अपने प्रभावशाली भाषणों के माध्यम से नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसानों पर विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त, स्लोगन लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कला के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया।

No Slide Found In Slider.

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिसर से एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां लेकर और नारों के माध्यम से स्थानीय निवासियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय की मुख्याध्यापिका  मंजुला ठाकुर और अश्वनी  कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाषा अध्यापिका विमला वर्मा, शारीरिक शिक्षक अरविंद कुमार, कला अध्यापक रजनीश चौहान, सुनील दत्त तथा गतिविधि प्रभारी सुनीता शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में जागरूकता फैलाने और उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय प्रयास साबित हुआ।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close