विशेष

50 लाख युवाओं में चमकी हिमाचल की बेटी, ओशीन शर्मा ने राष्ट्रीय युवा संसद में बनाई खास पहचान

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

50 लाख युवाओं में चमकी हिमाचल की बेटी, ओशीन शर्मा ने राष्ट्रीय युवा संसद में बनाई खास पहचान

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

शिमला जिला के ठियोग उपमंडल के जैस गांव की बेटी ओशीन शर्मा ने विकसित भारत युवा संसद-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने क्षेत्र बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के उपरांत उन्होंने नई दिल्ली स्थित लोक सभा में संविधान सदन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की युवा संसद में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। जिसका शुभारम्भ लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला तथा केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडवीया ने किया।

 

विकसित भारत युवा संसद-2026 देश के सबसे बड़े युवा लोकतांत्रिक आयोजनों में से एक रहा, जिसमें देशभर के 50 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई। हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया। कड़े प्रतिस्पर्धात्मक दौर से गुजरते हुए ओशीन शर्मा ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया तथा अंततः देशभर से चयनित मात्र 105 प्रतिभागियों में स्थान बनाकर हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

50 लाख युवाओं में चमकी हिमाचल की बेटी, ओशीन शर्मा ने राष्ट्रीय युवा संसद में बनाई खास पहचान

No Slide Found In Slider.

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रश्नकाल (Question Hour) सत्र में ओशीन शर्मा को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री का दायित्व सौंपा गया। इस दौरान एक सांसद द्वारा पूछे गए प्रश्न का उन्होंने पूरे आत्मविश्वास, तथ्यों और प्रभावशाली शैली में उत्तर दिया। उन्होंने विकसित भारत @2047 की परिकल्पना के अनुरूप सतत विकास, जैव विविधता संरक्षण, हरित रोजगार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित संरक्षण उपायों तथा पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं प्रतिभागियों द्वारा सराहा गया।

 

इस अवसर पर उन्हें केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे, युवा कार्य विभाग की सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल (आईएएस) तथा युवा कार्य विभाग के अतिरिक्त सचिव श्री नितेश कुमार मिश्रा (आईएएस) द्वारा सम्मानित भी किया गया। राष्ट्रीय मंच पर यह सम्मान उनकी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और प्रभावशाली अभिव्यक्ति का प्रतीक माना जा रहा है।

 

देशभर के लाखों युवाओं के बीच अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली ओशीन शर्मा की यह उपलब्धि ठियोग क्षेत्र, शिमला जिला तथा समूचे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता यह सिद्ध करती है कि प्रदेश की बेटियां राष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता से नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। क्षेत्रवासियों, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न वर्गों के लोगों ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close