राष्ट्रपति के एम्स बिलासपुर के प्रस्तावित दौरे के दृष्टिगत राज्यपाल ने एनएच-205 के फोरलेन कार्य का किया निरीक्षण

राष्ट्रपति के एम्स बिलासपुर के प्रस्तावित दौरे के दृष्टिगत राज्यपाल ने एनएच-205 के फोरलेन कार्य का किया निरीक्षण

विविध
No Slide Found In Slider.

एनएचएआई अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज एनएच-205 पर कलर बाला गांव से नौणी चौक तक चल रहे फोरलेन के कार्य का निरीक्षण किया।
एनएचएआई के अधिकारियों ने राज्यपाल को फोरलेन परियोजना की समग्र प्रगति के बारे में अवगत करवाया। इस परियोजना के तहत एनएच-205 पर कलर बाला गांव से नौणी चौक तक 17.450 किलोमीटर लंबे मार्ग का फोरलेन में उन्नयन किया जा रहा है। उन्होंने पूर्ण हो चुके कार्यों, वर्तमान में चल रही निर्माण गतिविधियों तथा कार्य पूरा करने की प्रस्तावित समय-सीमा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परियोजना को सितम्बर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अधिकारियों ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान एम्स बिलासपुर के आसपास कनेक्टिविटी और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए की जा रही तैयारियों से भी राज्यपाल को अवगत करवाया।
राज्यपाल ने संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए एम्स बिलासपुर के आसपास आवागमन और कनेक्टिविटी से संबंधित सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरी करने के निर्देश भी दिए।
राज्यपाल ने कहा कि दौरे के दौरान सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को भी किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
राज्यपाल ने कहा कि विकास एवं बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्य जनसुविधा, सड़क सुरक्षा तथा महत्वपूर्ण राष्ट्र और राज्य स्तरीय दौरों की आवश्यकताओं के अनुरूप किए जाएं।

Deepika Sharma