हजारों छात्रों के भविष्य का सवाल, ननखड़ी में भाजपा का विरोध प्रदर्शन

हजारों छात्रों के भविष्य का सवाल, ननखड़ी में भाजपा का विरोध प्रदर्शन

शिक्षा
WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

हजारों छात्रों के भविष्य का सवाल, ननखड़ी में भाजपा का विरोध प्रदर्शन

No Slide Found In Slider.

भारतीय जनता पार्टी, मंडल ननखड़ी के समस्त सम्माननीय कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 19 जून 2026, शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे राजकीय महाविद्यालय ननखड़ी को बंद करने के प्रदेश सरकार के जनविरोधी निर्णय के विरुद्ध विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

 

इस प्रदर्शन में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी (2022) एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य आदरणीय श्री कौल नेगी जी विशेष रूप से उपस्थित रहकर हमारा मार्गदर्शन करेंगे।

No Slide Found In Slider.

 

अतः मंडल ननखड़ी के समस्त पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, मंडल से जिला एवं प्रदेश स्तर के दायित्ववान कार्यकर्ता, जिला परिषद सदस्य, प्रधान, उप-प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, सभी मोर्चों/प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, ग्राम केंद्र प्रमुख, बूथ समिति के सदस्य एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता व ग्राम पंचायतों के सभी महिला मंडल, युवक मंडल,इस विरोध प्रदर्शन में समय पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं।

 

दिनांक: 19 जून 2026, शुक्रवार

समय: प्रातः 10:00 बजे

स्थान: पी.एच.सी. हॉस्पिटल रोड, ननखड़ी

एकत्रीकरण स्थल: पी.एच.सी. ननखड़ी के समीप

 

राजकीय महाविद्यालय ननखड़ी क्षेत्र के हजारों छात्रों के भविष्य का प्रश्न है। अतः सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आंदोलन को सफल बनाएँ |

Deepika Sharma