ब्रेकिंग-न्यूज़विशेष

EXCLUSIVE: नाम 11 अधिकारियों के, संपर्क सिर्फ एक नंबर से! क्या ऐसे दूर होगी बेरोजगारों की परेशानी?

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

राज्य चयन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल, 11 अधिकारियों के लिए एक ही संपर्क नंबर!

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

लाखों बेरोजगार अभ्यर्थियों की परेशानी पर शिक्षक संघ ने भी जताई हैरानी, आयोग की संपर्क व्यवस्था पर उठे सवाल
शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क विवरण को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आयोग की वेबसाइट पर अध्यक्ष से लेकर अधीक्षक ग्रेड-II तक 11 अधिकारियों की सूची दी गई है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि सभी अधिकारियों के सामने एक ही कार्यालय का टेलीफोन नंबर 01972-222204 दर्ज है। इतना ही नहीं, संपर्क विवरण में केवल एक ईमेल आईडी hp-rca@hp.gov.in दी गई है और किसी भी अधिकारी का मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं है।
प्रदेश में लाखों बेरोजगार युवा विभिन्न पदों के लिए आवेदन करते हैं। भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा, परिणाम, दस्तावेजों के सत्यापन और अन्य विषयों से जुड़ी जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आयोग से संपर्क करने की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि सभी 11 अधिकारियों से संपर्क करने का माध्यम एक ही टेलीफोन नंबर है, तो अभ्यर्थियों को संबंधित अधिकारी तक पहुंचने की सुविधा कैसे मिलेगी?
संपर्क विवरण में 11 अधिकारी, लेकिन संपर्क का माध्यम सिर्फ एक!
आयोग की वेबसाइट पर अध्यक्ष, सदस्य, सचिव, उपसचिव, उपनिदेशक (आईटी), संयुक्त नियंत्रक, सहायक नियंत्रक, विधि अधिकारी और अधीक्षक ग्रेड-II सहित विभिन्न पदों पर तैनात अधिकारियों का विवरण दिया गया है। हालांकि, सभी के सामने एक ही टेलीफोन नंबर दर्ज होने से संपर्क व्यवस्था की उपयोगिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि अभ्यर्थी को किसी विशेष अधिकारी से बात करनी हो या भर्ती से संबंधित किसी मामले में जानकारी लेनी हो, तो उसके लिए अलग संपर्क नंबर या संबंधित अधिकारी तक पहुंचने की स्पष्ट व्यवस्था दिखाई नहीं देती।
शिक्षक संघ ने भी जताई हैरानी
आयोग की संपर्क व्यवस्था को लेकर शिक्षक संघ ने भी हैरानी जताई है। संघ का मानना है कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इतने महत्वपूर्ण संस्थान की वेबसाइट पर संपर्क विवरण स्पष्ट और उपयोगी होना चाहिए, ताकि अभ्यर्थियों को जानकारी प्राप्त करने के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
सवाल यह है कि जब संपर्क का माध्यम एक ही है, तो 11 अधिकारियों की सूची का अभ्यर्थियों को क्या लाभ? क्या आयोग की वेबसाइट पर संबंधित अधिकारियों के अलग-अलग संपर्क नंबर, आधिकारिक ईमेल या उनसे संपर्क करने की स्पष्ट प्रक्रिया उपलब्ध नहीं होनी चाहिए? मोबाइल नंबर उपलब्ध न होने की स्थिति में अभ्यर्थी और उनके अभिभावक अपनी समस्या लेकर संबंधित अधिकारी तक कैसे पहुंचें?
भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और समयबद्ध सूचना की अपेक्षा रखने वाले युवाओं के लिए आयोग की संपर्क व्यवस्था का प्रभावी होना बेहद जरूरी है। ऐसे में आयोग को अपनी वेबसाइट पर संपर्क विवरण की समीक्षा कर अभ्यर्थियों के लिए सरल, स्पष्ट और प्रभावी व्यवस्था उपलब्ध करवानी चाहिए।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close