ब्रेकिंग-न्यूज़

सेंट थॉमस विद्यालय में मनाया गया वार्षिक जूनियर स्पोर्ट्स डे, शिपकिला सदन ने जीती बेस्ट मार्च पास्ट की ट्रॉफी

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

शिमला के सेंट थॉमस विद्यालय[ में दिनांक 04 जून सितम्बर 2026 को वार्षिक जूनियर स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया , जिसे दो भागों में बांटा गया था , जिसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा दो और कक्षा तीन से कक्षा पांचवीं तक के बच्चों ने विविध खेलों और गतिविधियों में हिस्सा लिया।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

इस अवसर पर नर्सरी से कक्षा दो के स्पोर्ट्स डे श्री विमल रतन भरद्वाज ने शिरकत की वहीं कक्षा तीन से कक्षा पांचवीं तक के स्पोर्ट्स डे में बतौर मुख्य अतिथि श्री सतीश शर्मा ने शिरकत की। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शैरन नंदा की अध्यक्षता में जूनियर स्पोर्ट्स डे आरंभ हुआ।

इस जूनियर स्पोर्ट्स डे के अवसर पर विद्यालय के चारो सदनों जिसमे शिपकिला, तोशकी , कस्तूरी , और चिनार सदन के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतिभागियों ने उत्साह और जोश के साथ अपने खेल कौशल का प्रदर्शन भी किया। इस आयोजन में बतौर दर्शक प्रतिभागियों के अभिभावकों ने शिरकत की।

स्पोर्ट्स डे की शुरआत शपथ से हुए इसके पश्चात चारो सदनों के छात्रों द्वारा मार्च पास्ट किया गया , जिसमे शिपकिला सदन प्रथम रहा। तत्पश्चात छात्रों द्वारा म्यूजिकल ड्रिल की सूंदर प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुगध कर दिया।

जूनियर स्पोर्ट्स डे में प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न तरह के खेलों इत्यादि का प्रदर्शन किया जिसमे म्यूजिकल ड्रिल, ताईक्वांडो , फ्लैट रेस , थ्री लेग रेस, बॉल पिक उप एंड ड्राप , ज़िग-ज़ैग रेस मास पीटी, इत्यादि खेलों का प्रदर्शन किया।

स्पोर्ट्स दे के अंत में विजेता छात्रों को प्रमाणपत्र और मैडल से नवाज़ा गया।

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close