ब्रेकिंग-न्यूज़

शिमला में रंगों का उत्सव : कलाकार मनप्रीत कौर लेकर आ रहीं हैं ‘STROKES OF LIFE’

गेयटी थिएटर में सजेगी ‘STROKES OF LIFE’ : मनप्रीत कौर की भव्य कला प्रदर्शनी 24 मई से 26 मई तक

No Slide Found In Slider.

शिमला में रंगों का उत्सव : कलाकार मनप्रीत कौर लेकर आ रहीं हैं ‘STROKES OF LIFE’

No Slide Found In Slider.

लुधियाना की प्रसिद्ध उत्तर भारतीय कलाकार सुश्री मनप्रीत कौर एक बार फिर अपनी भव्य एकल कला प्रदर्शनी के माध्यम से कला प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करने जा रही हैं। यह प्रदर्शनी 24 मई से 26 मई 2026 तक गेयटी थिएटर, शिमला में आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी में लगभग 50 उत्कृष्ट कलाकृतियाँ प्रदर्शित की जाएंगी, जिनमें ऐक्रेलिक, ऑयल, वॉटर कलर तथा आधुनिक 3D शेली की पेंटिंग्स शामिल होंगी। “STROKES OF LIFE” शीर्षक वाली यह प्रदर्शनी प्रकृति, पहाड़ों और मानवीय भावनाओं के प्रति कलाकार के नहरे जुड़ाव को दर्शाती है। उनकी रचनाएँ प्रभावशाली स्केच और रचनात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से जीवन के रंगों और भावनाओं को खूबसूरती से प्रस्तुत करती हैं। हिमाचल प्रदेश के ननले से जुड़ी परिवारिक जड़ों के कारण मनप्रीत कौर का हिमालयी सौंदर्य से विशेष लगाव उनकी कला में स्षष्ट दिखाई देता है।

No Slide Found In Slider.

मनप्रीत कौर इससे पहले नग्रर (मनाली), जयपुर, उदयपुर, दिल्ली, लुधियाना और जालंधर जैसे प्रतिष्ठित स्थानों पर अपनी कला प्रदर्शित कर चुकी हैं, जहाँ उनकी पेंटिंग्स को कला समीक्षकों और दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। शिमला में यह उनकी तीसरी प्रमुख प्रदर्शनी है, जो हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी के साथ उनके गहरे संबंध को और मजबूत बनाती है।

 

इस प्रदर्शनी का उद्धाटन हिमाचल प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं पूर्व सांसद माननीय श्री सुरेश भारद्धाज द्वारा किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर की शोभा बढ़ाने और हिमाचल प्रदेश से जुड़ी प्रतिभाशाली कलाकार मनप्रीत कौर का उत्साहवर्धन करने हेतु अपनी सहमति प्रदान की है।

 

प्रदर्शनी में प्रदर्शित पेंटिंग्स की कीमत ₹500 से ₹70,000 तक रखी गई है, जिससे यह आयोजन नव कला संग्राहकों और कला प्रेमियों दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। कला प्रेमियों, पर्यटकों एवं आम जनता के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close