शिक्षा

ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ में आयोजित हुआ ग्लोबल यूनिवर्सिटी फेयर 2026

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ में आयोजित हुआ ग्लोबल यूनिवर्सिटी फेयर 2026

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

शिमला, 23 मई : ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ एवं ऑकलैंड हाउस स्कूल के विद्यार्थियों ने गुरुवार को ICAE इंडिया (इंटरनेशनल सेंटर फॉर एडवांसमेंट ऑफ एजुकेशन) के सहयोग से आयोजित “ग्लोबल यूनिवर्सिटी फेयर 2026” में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए देश और विदेश की प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करने तथा वैश्विक उच्च शिक्षा के अवसरों को समझने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।

 

सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित इस यूनिवर्सिटी फेयर में इंजीनियरिंग, बिजनेस मैनेजमेंट, लिबरल आर्ट्स, हॉस्पिटैलिटी, फैशन, डिजाइन, टेक्नोलॉजी तथा अन्य उभरते प्रोफेशनल क्षेत्रों में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों ने विशेष रुचि दिखाई।

 

विद्यार्थियों ने विभिन्न विश्वविद्यालयों के एडमिशन अधिकारियों और अकादमिक काउंसलर्स के साथ व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर एडमिशन प्रक्रिया, स्कॉलरशिप, अंतरराष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली, भविष्य के करियर विकल्पों और आधुनिक कोर्सेज के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में वैश्विक शिक्षा और नए करियर अवसरों को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

No Slide Found In Slider.

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रूबेन जॉन ने कहा कि ग्लोबल यूनिवर्सिटी फेयर का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य के लिए सही दिशा प्रदान करना और उन्हें वैश्विक शिक्षा प्रणाली से परिचित करवाना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप बेहतर करियर विकल्प चुनने के लिए प्रेरित करते हैं तथा उनमें वैश्विक सोच विकसित करने में मदद करते हैं।

 

इस अवसर पर IED Europe, Hartpury University (UK), The University of Akron (USA), HTMi Switzerland, SRH University Germany, Istituto Marangoni, GD Goenka University – Le Cordon Bleu, Ashoka University, Bennett University, Ahmedabad University, FLAME University, Indian School of Hospitality, Chitkara University, World University of Design, Indian Institute of Art & Design (IIAD), RV University, Thapar Institute of Engineering & Technology, Shoolini University, Alliance University, Graphic Era University, UPES, Pearl Academy, SRM Institute of Science and Technology Chennai तथा Amity University सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों ने भाग लिया।

 

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह यूनिवर्सिटी फेयर विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सीखने का अनुभव रहा, जिसने उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक अवसरों से जोड़ने के साथ-साथ बदलते करियर परिदृश्य को समझने का अवसर भी प्रदान किया।

 

यह आयोजन विद्यार्थियों को समग्र विकास, करियर जागरूकता और वैश्विक अवसरों से जोड़ने की दिशा में विद्यालय के सतत प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close