विविध

एसजेवीएन ने एनजेएचपीएस में बांध सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने अवगत करवाया कि एसजेवीएन ने आज राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण (एनडीएसए) के सौजन्य से नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन, झाकड़ी में बांध सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य बांध सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जोखिम न्यूनीकरण एवं आपदा पूर्व तैयारी के लिए सक्रिय उपायों को प्रोत्साहित करना रहा।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

इस अवसर पर  अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन ने कहा कि यह पहल बांध सुरक्षा की संस्कृति को सुदृढ़ करने हेतु स्टेकहोल्डर्ज के समन्वित सहयोग, जन-जागरूकता तथा पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के महत्व को रेखांकित करती है।

कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. अमित शर्मा, उपायुक्त, किन्नौर एवं श्री सौरभ अग्रवाल, सदस्य (प्रशासन एवं वित्त), राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण द्वारा किया गया। अपने स्वागत संबोधन में श्री राजीव कपूर, परियोजना प्रमुख (एनजेएचपीएस) ने कहा कि क्षेत्र में सामुदायिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रकार की पहलें आयोजित की जा रही हैं।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

कार्यक्रम के दौरान आईएमडी, एनडीआरएफ, इसरो, एनआरएससी तथा राज्य प्रशासन के विभिन्न विशेषज्ञों एवं अधिकारियों ने बांध सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, मौसम पूर्वानुमान तथा समुदायों की भूमिका संबंधी विषयों पर प्रस्तुतियां दीं। विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बांध सुरक्षा में आधुनिक तकनीकों एवं समन्वित प्रयासों के महत्व पर बल दिया। सामुदायिक संवाद सत्र के दौरान स्थानीय निवासियों, विशेष रूप से डाउनस्ट्रीम के ग्रामीणों ने अपनी चिंताएं व्यक्त कीं, अनुभव साझा किए तथा सुरक्षा उपायों एवं पूर्व चेतावनी प्रणालियों के संबंध में सुझाव दिए। कार्यक्रम के दूसरे चरण में विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली, पौधारोपण अभियान तथा बाढ़ सुरक्षा एवं आपदा जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुतियां आयोजित की गईं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close