ब्रेकिंग-न्यूज़

ख़ास ख़बर: हर मोर्चे पर एक्टिव हिमाचल के ‘अनुपम’ डीसी, देश के टॉप 100 डीएम में बनाई खास जगह

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप को फेम इंडिया द्वारा देश के सबसे प्रभावशाली 100 डीएम की सूची में शामिल किया गया है। अपने नवाचारों, जनहितकारी फैसलों और सक्रिय प्रशासनिक कार्यशैली के कारण उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

2014 बैच के आईएएस अधिकारी अनुपम कश्यप वर्तमान में शिमला के डीसी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। वे फरवरी 2024 में इस पद पर नियुक्त हुए थे। इससे पहले वे परिवहन निदेशालय में कार्यरत रहे, जहां उनके कार्यकाल में विभाग को पूरी तरह इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ाने की पहल की गई।

डीसी अनुपम कश्यप केवल प्रशासनिक जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने एक सरकारी स्कूल को गोद लेकर 273 विद्यार्थियों को अपने निजी खर्च पर डिक्शनरी वितरित कीं। इसके अलावा निराश्रित बच्चों के लिए बनाए गए जिला स्तरीय सुख आश्रय कोष में 51 हजार रुपए का पहला योगदान भी स्वयं दिया।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

नशे के खिलाफ अभियान में भी उन्होंने ग्रामीण स्तर पर नंबरदारों को प्रशासन का सहयोगी बनाया। इस पहल के बाद ग्रामीण क्षेत्रों से नशा कारोबार से जुड़ी सूचनाएं प्रशासन तक पहुंचने लगीं, जिससे अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिली।

फेम इंडिया का यह सर्वे डीएम की कार्यशैली, नवाचार, जनसंपर्क, संकट प्रबंधन और जनता के हित में लिए गए फैसलों जैसे 10 प्रमुख मानकों पर आधारित होता है।

उच्च शिक्षित और एमबीए डिग्रीधारी अनुपम कश्यप विद्यार्थी जीवन में भी मेधावी और कुशल डिबेटर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी का पहला दायित्व जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close