शिक्षा

घर बैठे लें BTech प्रवेश काउंसलिंग में हिस्सा, JUIT ने जारी किया शेड्यूल

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

Jaypee University of Information Technology में बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 10+2 मेरिट आधारित ऑनलाइन काउंसलिंग 27 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह काउंसलिंग पूरी तरह ऑनलाइन मोड में होगी, जिससे छात्र अपने घर बैठे ही इसमें भाग ले सकेंगे।

ashb advt_page-0001

विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, काउंसलिंग में भाग लेने के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 मई 2026 निर्धारित की गई है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें जल्द से जल्द एडमिशन पोर्टल पर आवेदन भरने की सलाह दी गई है।

No Slide Found In Slider.

प्रबंधन ने बताया कि यह छात्रों के लिए बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश पाने का सुनहरा अवसर है। पात्र विद्यार्थियों को निर्धारित मानदंडों के अनुसार 40 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति का लाभ भी दिया जाएगा।

साथ ही छात्रों से अनुरोध किया गया है कि वे ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया से जुड़ी आगे की जानकारी और निर्देशों के लिए अपने रजिस्टर्ड ईमेल, एसएमएस तथा एडमिशन पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close