विशेष

EXCLUSIVE: शिमला रिज मैदान पर अब नहीं लगेंगी दुकानें, संस्कृति और कला को मिलेगा नया मंच

रिज पर व्यापार नहीं, कला और संस्कृति के कार्यक्रम होंगे आयोजित

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

समर फेस्टिवल समेत बड़े आयोजनों में दिखेगा नया बदलाव
रिज मैदान पर अब गूंजेंगे संस्कृति, संगीत और लोकनृत्य के रंग

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

शिमला:
शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान की पहचान अब और अधिक सांस्कृतिक रूप में देखने को मिल सकती है। जानकारी के अनुसार प्रशासन द्वारा तैयार किए जा रहे नए प्रस्ताव में रिज मैदान पर दुकानों और बड़े व्यावसायिक पंडालों पर रोक लगाने की योजना बनाई जा रही है।
पहले रिज मैदान पर समर फेस्टिवल सहित कई बड़े आयोजनों के दौरान अस्थायी दुकानें लगाई जाती थीं, लेकिन अब भविष्य में ऐसा नज़ारा शायद देखने को न मिले। प्रस्ताव के तहत रिज मैदान को कला, संस्कृति और पारंपरिक कार्यक्रमों के लिए समर्पित करने की तैयारी की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक आने वाले समय में यहां केवल सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लोक संगीत पेंटिंग्स , नृत्य और हिमाचली कला को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्थानीय कलाकारों को मंच देने के साथ-साथ हिमाचल की समृद्ध संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर रहेगा।
यदि यह प्रस्ताव लागू होता है तो रिज मैदान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गरिमा को बनाए रखने में बड़ी मदद मिल सकती है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close