शिक्षा

ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल, शोघी में ‘शपथ ग्रहण समारोह

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल, शोघी में सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद का भव्य ‘शपथ ग्रहण समारोह’ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती किरण शर्मा ने नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को बैज व सैश पहनाकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी पदाधिकारियों ने विद्यालय के नियमों का पालन करने,अनुशासन बनाए रखने व अपने कर्तव्यों को निष्ठापूर्वक निभाने का संकल्प लिया। चुने हुए कक्षा मॉनिटर्स को भी बैज पहनाकर सम्मानित किया गया।
नवनिर्वाचित छात्र परिषद 2026-27
मुख्य पदाधिकारी:
हेड बॉय दक्ष शर्मा
हेड गर्ल परिणीति कँवर स्पोर्ट्स इंचार्ज सार्थक ठाकुर डिसिप्लिन इंचार्ज हिमांशु रोहाल हाउस पदाधिकारी नर्चर हाउस कैप्टन गार्गी, वाइस कैप्टन दीपांशी इंस्पायर हाउस कैप्टन शारवी, वाइस कैप्टन शिवांश फ्लोरिश हाउस कैप्टनवैभवी ठाकुर, वाइस कैप्टनअंश
बिलीव हाउस कैप्टन प्रतीक रोंहाल, वाइस कैप्टन अमित पंवर l प्रिंसिपल महोदया ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा, “नेतृत्व का अर्थ है जिम्मेदारी। मुझे विश्वास है कि आप सभी अपने हाउस और स्कूल का नाम रोशन करेंगे।” हेड बॉय दक्ष शर्मा व हेड गर्ल परिणीति कँवर ने भी सभी के सहयोग से स्कूल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का वादा किया। समारोह में सभी शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close