विविध

रारंग और रिब्बा में तेज हुई राजनीतिक सरगर्मियां

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

-प्रतिभा दुग्गल ने फिर बीडीसी मेंबर के लिए बजाया चुनावी बिगुल
-रारंग पंचायत में प्रधान पद पर प्रताप भगति और राज लक्ष्मी आमने-सामने
-उप प्रधान पद पर गुमान, करजंग निमा, यौवन और चंद्र भगत मैदान में

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
No Slide Found In Slider.

रिकांगपिओ। हिमाचल में हो रहे पंचायतीराज चुनावों के बीच किन्नौर के रारंग और रिब्बा में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। ये दोनों गांव सतलुज के आर-पार हैं। रिब्बा पंचायत में प्रतिनिधियों का चयन बले ही निर्विरोध हुआ हो, लेकिन कांग्रेस और भाजपा समर्थकों ने इस चुनाव को अंदर खाते राजनीतिक मोड़ पर ला दिया। पंचायत समिति की बात करें तो रिब्बा वार्ड से पूर्व बीडीसी मेंबर एवं कांग्रेस समर्थित प्रतिभा दुग्गल ने एक बार फिर से चुनावी बिगुल बजा दिया। प्रतिभा दुग्गल पिछली बार भी इसी पद पर जीत दर्ज कर चुकी थी। इस बार जीतने की स्थिति में उन्हें पंचायत समिति में अध्यक्ष की कुर्सी मिल सकती है, क्योंकि यहां पंचायत समिति अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित है। प्रतिभा दुग्गल के नामांकन भरते दिन रिब्बा पंचायत की निर्विरोध प्रधान राधिका चारस ने भी जोश भरने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
वहीं रारंग पंचायत की बात करें तो यहां का माहौल भी पूरी तरह से राजनीतिक हो चुका है। रारंग में इस प्रधान पद महिला आरक्षित है। कांग्रेस समर्थित प्रताप भगति और भाजपा समर्थित राज लक्ष्मी चुनावी मैदान में उतरी हैं। बता दें कि राज लक्ष्मी पूर्व में भी प्रधान का चुनाव जीत चुकी हैं। रारंग पंचायत में उप प्रधान पर के लिए चार उम्मदवार मैदान में हैं। पूर्व में उप प्रधान रहे चंद्र भगत नेगी, करजंग निमा, युवा प्रत्याशी गुमान आखरास और यौवन नेगी में जंग होने जा रही है।
बाक्स:
उपलब्धियों की फेहरिस्त में रिब्बा पंचायत
पंचायत समिति सदस्य के लिए दूसरी बार मैदान में उतरी प्रतिभा दुग्गल ने कहा कि पिछले कार्याकाल में पंचायत में सुविधाओं का विस्तार करते हुए पंचायत घर में लाइब्रेरी, जिम, लोकमित्र केंद्र, बुजुर्ग कक्ष, ग्राम सभा हॉल व म्यूजिक स्टूडियो, गांव का प्रवेश द्वार, सामुदायिक शौचालय, स्कूल भवन मरम्मत, ग्राउंड फेंसिंग, मंदिर व आसपास का विकास, सड़क सुरक्षा दीवार तथा पानी की बावड़ियों का निर्माण किया गया। फ्लैश फ्लड के दौरान त्वरित आपदा प्रबंधन भी सुनिश्चित किया गया। पुराने बुद्धिस्ट माने छोसतेन का निर्माण, स्वास्थ्य शिविरों, महिलाओं को मनरेगा रोज़गार स्वच्छता अभियानों ओल्ड ऐज पेंशन हेतु सहायता आदि आने वाले समय में सीवरेज सिस्टम, खेल मैदान, ठोस कचरा प्रबंधन, ईको टूरिज्म, पंचायत की स्थायी आय, पार्किंग सहित बस स्टॉप और सड़कों के विकास पर कार्य किया जाएगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close