शिक्षा

पदोन्नति सूची जारी करे सरकार, बिना प्रमोशन रिटायर हो रहे अध्यापक

No Slide Found In Slider.

पदोन्नति सूची जारी करे सरकार, बिना प्रमोशन रिटायर हो रहे अध्यापक

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में एचजीटीयू शिक्षक संगठन के महासचिव सुरेश सोनी , और संगठन के पदाधिकारी विकास नेगी , हरजीत वर्मा , रितिका , रंजना शर्मा , किरन , प्रमोद , नरेंद्र छाजटा , प्रवीण कोचर ने सरकार से मांग की है कि पंचायत चुनावों से पहले प्रवक्ता पदोन्नति सूची जल्द जारी की जाए।

उन्होंने कहा कि टीजीटी कैडर के अध्यापक लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं, जबकि स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है। प्रवक्ताओं और मुख्याध्यापकों के हजारों पद रिक्त होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में शिक्षा विभाग को शीघ्र पदोन्नतियां करनी चाहिए।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

सुरेश सोनी ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा करीब चार महीने पहले ही पदोन्नति पैनल तैयार किया जा चुका है, बावजूद इसके सूची जारी नहीं की गई है। इस देरी के कारण कई अध्यापक बिना प्रमोशन के ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि कोर्ट के आदेशों के बाद 18 जून 2024 और 6 नवंबर 2024 सहित विभिन्न आदेशों के तहत कई टीजीटी को उनकी प्रथम नियुक्ति तिथि से नियमित कर वरिष्ठता सूची संशोधित की गई है। लेकिन इस दौरान कई जूनियर अध्यापक पदोन्नत हो चुके हैं, जिससे वरिष्ठ और कनिष्ठ के बीच असमानता बढ़ गई है।

डीम्ड रेगुलर टीजीटी कैडर ने मांग की है कि उन्हें उनकी ड्यू डेट से पदोन्नति का लाभ दिया जाए, ताकि वरिष्ठता संबंधी विसंगतियों को दूर किया जा सके।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रवक्ता वर्ग के लगभग 749 और मुख्याध्यापक के करीब 600 पद रिक्त हैं, जिन पर लंबे समय से पदोन्नति नहीं हुई है। सरकार को चाहिए कि बिना विलंब के पदोन्नति सूची जारी कर इस समस्या का समाधान करे, ताकि शिक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close