ब्रेकिंग-न्यूज़

बड़ी खबर: एनडीपीएस मामले में बड़ी कार्रवाई — चार पुलिस कर्मी बर्खास्त, डीजीपी का जीरो टॉलरेंस संदेश

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

*हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा जवाबदेही, पारदर्शिता और अनुशासन को सुदृढ़ करते हुए एक निर्णायक एवं उदाहरणीय कार्रवाई की गई है। पुलिस महानिदेशक, हिमाचल प्रदेश, श्री अशोक तिवारी, आईपीएस ने एक गंभीर मादक पदार्थ तस्करी मामले में संलिप्तता पाए जाने पर एसटीएफ कुल्लू में तैनात चार पुलिस कर्मियों—हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल समीर कुमार, HHC नितेश कुमार तथा कांस्टेबल अशोक कुमार—को सेवा से बर्खास्त करने के आदेश जारी किए हैं।*

ashb advt_page-0001

यह कार्रवाई थाना न्यू शिमला में दर्ज एफआईआर संख्या 14/2026 दिनांक 10.03.2026 (एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत) से संबंधित है। विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 562 एलएसडी स्ट्रिप (लगभग 11.57 ग्राम) बरामद की थीं। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि यह मामला एक बड़े संगठित अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का हिस्सा है, जिसकी आपूर्ति श्रृंखला केरल से हिमाचल प्रदेश तक फैली हुई थी।
जांच में सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, लोकेशन ट्रैकिंग तथा वित्तीय लेनदेन के विश्लेषण सहित तकनीकी साक्ष्यों द्वारा इन तथ्यों की पुष्टि हुई है।
*जांच के दौरान उपरोक्त पुलिस कर्मियों की संलिप्तता सामने आने पर इसे गंभीर कदाचार एवं जनविश्वास के साथ विश्वासघात मानते हुए सक्षम प्राधिकारी द्वारा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 311(2)(b) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।*

No Slide Found In Slider.

इस संबंध में पुलिस महानिदेशक ने कहा कि *हिमाचल प्रदेश पुलिस, मादक पदार्थों और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है, जो विभाग के भीतर भी समान रूप से लागू है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी पुलिस कर्मी समाज और युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों में संलिप्त पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है तथा ईमानदारी, अनुशासन और जनविश्वास पुलिस संगठन के मूल स्तंभ हैं।*

यह कार्रवाई पुलिस संगठन के लिए एक सशक्त संदेश है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक संलिप्तता, विशेषकर एनडीपीएस मामलों में, सख्ती से निपटाई जाएगी। साथ ही, यह समाज को भी स्पष्ट संकेत देती है कि हिमाचल प्रदेश पुलिस नशे के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने तथा युवाओं को इस खतरे से बचाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे नशा तस्करी एवं इससे संबंधित गतिविधियों के विरुद्ध अभियान में सक्रिय सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना नजदीकी पुलिस थाना या उपलब्ध हेल्पलाइन के माध्यम से दी जा सकती है। एक सुरक्षित एवं नशामुक्त हिमाचल के निर्माण में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close