विशेष

अंगदान का संकल्प: डॉ. मामराज पुंडीर ने शरीर दान का लिया निर्णय, प्रदेशवासियों से भी की अपील

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM


अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रांत महामंत्री, पूर्व विशेष कार्यकारी अधिकारी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता और पेशे से शिक्षक डॉ. मामराज पुंडीर ने अपने शरीर एवं शरीर के सभी अंगों को दान करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि अंगदान एक महान सेवा है और इसके माध्यम से कई लोगों को नया जीवन दिया जा सकता है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
No Slide Found In Slider.

डॉ. पुंडीर ने प्रदेशवासियों से भी अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अंगदान के लिए आगे आना चाहिए, क्योंकि एक डोनर आठ लोगों की जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति www.sottohimachal.in पर जाकर शपथ पत्र भर सकते हैं और अंगदान के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि अधिक से अधिक लोग अंगदान के लिए प्रेरित हों और जरूरतमंद मरीजों को समय पर जीवनदान मिल सके।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close