ब्रेकिंग-न्यूज़शिक्षा

असर इंपैक्ट : डमी एडमिशन पर जाँच के आदेश जारी , तीन सदस्यीय कमेटी गठित

बोर्ड सचिव ने ज़ाहिर की गंभीरता, जाँच के आदेश दिए

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

जिला शिमला के एक निजी स्कूल में कक्षा 11वीं के प्रवेश एवं परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर सामने आए मामले पर अब हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सख्त कदम उठाए हैं। Asar News

ashb advt_page-0001
Screenshot

में प्रमुखता से प्रकाशित खबर के बाद बोर्ड प्रशासन हरकत में आया और बोर्ड के सचिव Dr. Vishal Sharma ने  पुष्टि की है कि पूरे मामले के जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।पहले ब्रांचेज से रिपोर्ट माँगी गई थी जिसके बाद जाँच के आदेश दे दिए गए हैं 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मामले को लेकर शिक्षा बोर्ड को  शिकायतकर्ताओं द्वारा  लिखित शिकायत भेजी गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि संबंधित निजी स्कूल में बोर्ड के नियमों का पालन किए बिना विद्यार्थियों को डमी प्रवेश दिया गया। शिकायत में यह भी कहा गया कि बोर्ड द्वारा जारी डेट शीट के अनुसार कक्षा 11वीं की परीक्षाएं मार्च माह में आयोजित होनी निर्धारित हैं, लेकिन विद्यालय में निर्धारित समय से पहले ही परीक्षाएं आयोजित कर दी गईं।
इसके अलावा आरोप लगाया गया कि विद्यालय स्तर पर ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर नियमों की अनदेखी की गई, जिससे बोर्ड की परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो सकता है।

No Slide Found In Slider.

शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि इस प्रकार की प्रक्रिया से नियमित रूप से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के साथ अन्याय होने की आशंका है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए Asar News में खबर प्रकाशित होने के बाद बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी को निर्देश दिए गए हैं कि प्रवेश प्रक्रिया, उपस्थिति, परीक्षा आयोजन तथा मूल्यांकन से जुड़े सभी रिकॉर्ड की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत की जाए।
बोर्ड सचिव द्वारा जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित स्कूल के खिलाफ बोर्ड नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें मान्यता संबंधी कार्रवाई भी शामिल हो सकती है।
सूत्रों के अनुसार शिकायत की प्रति उच्च अधिकारियों को भी भेजी गई थी, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया। असर न्यूज़ में खबर सामने आने के बाद बोर्ड स्तर पर तत्काल संज्ञान लिया गया और जांच के आदेश जारी किए गए, जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि गठित कमेटी जल्द ही जांच शुरू करेगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।जिसके बाद सच सामने आएगा कि इस मामले में कितनी सच्चाई है 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close