शिक्षास्वास्थ्य

छात्राओं ने दिखाया सेवा भाव, RKMV में सफल रक्तदान शिविर आयोजित

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

“एक बूंद खून, कई ज़िंदगियों का सहारा” – RKMV में रक्तदान शिविर

ashb advt_page-0001

राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला (RKMV) में *यूथ रेड क्रॉस*, एनसीसी और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) की टीम जिसमें

डॉ. सुधीर, सिस्टर रेनु, सिस्टर बबीता व नोखराम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और रक्तदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराया। आज के रक्तदान शिविर में 29 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज सेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

No Slide Found In Slider.

इस अवसर पर रेड क्रॉस की संयोजक डॉ. लक्ष्मी सिंधु ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित किया तथा सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद भी किया।

शिविर में यूथ रेड क्रॉस क्लब, एनसीसी वह रेड रिबन क्लब के सदस्य भी उपस्थित रहे और उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी रक्तदाताओं एवं मेडिकल टीम का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close