विविध

विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की बैठक, पदोन्नति और भत्तों के भुगतान पर जोर

No Slide Found In Slider.

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक संघ कार्यालय कालीबाड़ी, शिमला में प्रदेशाध्यक्ष श्री रणवीर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। 

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

बैठक में संगठन की मजबूती के साथ-साथ तकनीकी कर्मचारियों की ज्वलंत मांगो और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और आगामी रणनीति तैयार की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू से आग्रह किया कि विद्युत बोर्ड में कार्यरत लगभग 7500 तकनीकी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन अविलंब बहाल की जाए।
संघ ने आशा व्यक्त की है कि वर्तमान बजट सत्र में मुख्यमंत्री महोदय इन छूटे हुए कर्मचारियों को ओपीएस का लाभ देकर बड़ी राहत प्रदान करेंगे।
श्री रणवीर ठाकुर ने माननीय मुख्यमन्त्री से आग्रह किया कि मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में अनुमोदन के लिए भेजी गई पदोन्नति की फाइलों को अनुमोदित कर कर्मचारियों को लाभांवित किया जाए । उन्होंने जोर देकर कहा कि:
फील्ड में तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया को पूर्व की भांति स्थानीय कंट्रोल कैडर को सौंपा जाए
इससे पदोन्नति में होने वाले अनावश्यक विलंब को समाप्त किया जा सके और कर्मचारियों को समय पर लाभ मिले।
संघ ने मांग की कि बोर्ड में तकनीकी कर्मचारियों के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्त्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।
संघ ने बोर्ड प्रबंधन को चेताया कि फील्ड कर्मचारियों का ओवर टाइम और मोबाइल अलाउंस अप्रैल 2024 से लंबित है। भत्तों का भुगतान न होने से कर्मचारियों में भारी असंतोष है। संघ ने बोर्ड प्रबंधन से मांग की कि शीघ्र कर्मचारियों के ओवरटाईम का भुगतान किया जाए । अप्रैल 2024 के बाद सेवानिवृत हुए तकनीकी कर्मचारियों की ग्रेज्युटी व लीव इन कैशमेंट का भी शीघ्र भुगतान किया जाए ।
प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि 26 अगस्त 2023 को भर्ती एवं पदोन्नति (R&P) नियमों में किए गए संशोधन से लगभग 350 तकनीकी कर्मचारी सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं, जो अपनी सेवानिवृत्ति के करीब हैं। संघ ने इस विसंगति को दूर करने के लिए सरकार और बोर्ड प्रबंधन से ठोस निर्णय लेने की अपील की है। तकनीकी कर्मचारियों के सुरक्षा उपकरणों को लेकर जो तकनीकी कर्मचारी संघ ने मांग की थी उसके आधार पर शीघ्र ही तकनीकी कर्मचारियों को सेफ्टी टूल मुहैया करवाए जाएगे जिनका खरीद कार्य अंतिम चरण में है। संघ की मांग पर आठ किलोमिटर के दायरे में तकनीकी कर्मचारियों के लिए टीए – बिल की फाईल को प्रबंधन वर्ग ने ऊर्जा सचिव को प्रेषित किया है संघ ने आशा व्यक्त की कि शीघ्र ही सरकार इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेगी । तकनीकी कर्मचारी संघ की मांग पर चम्बा जिला के पांगी में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों की लम्बित पदोन्नती पर भी कार्य चल रहा है आशा है शीघ्र इसके सुखद परिणाम देखने को मिलेंगे । अध्यक्ष महोदय ने अपने वक्तव्य में बताया कि 28 -02 – 2026 को तकनीकी कर्मचारी संघ ने बोर्ड प्रबंधन वर्ग से SSA से JE sub – station की पद्दोनती व वरिष्ठता सूची जारी करने के लिए वार्ता की थी जिसके संदर्भ में ssA से JE sub – station की DPC कर दी गई है तथा फाईल बोर्ड मुख्यालय को अनुमोदन के लिए भेज दी गई है। शीघ्र ही वरिष्ठता सूची भी जारी कर दी जाएगी ।
बैठक के अंत में संघ ने स्पष्ट किया कि तकनीकी कर्मचारी संघ लगातार विधुत बोर्ड की प्रगती व तकनीकी कर्मचारीयों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत हैं

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close