हिमाचल के 4 सरकारी स्कूल अब CBSE से संबद्ध

हिमाचल के 4 सरकारी स्कूल अब CBSE से संबद्ध

शिक्षा
No Slide Found In Slider.

Government of Himachal Pradesh के शिक्षा विभाग ने प्रदेश के चार सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को Central Board of Secondary Education (CBSE) से संबद्ध करने की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में 16 मार्च 2026 को अतिरिक्त सचिव (शिक्षा) अनिल चौहान (HAS) द्वारा आदेश जारी किए गए।

No Slide Found In Slider.

जारी पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में प्रदेश के अतिरिक्त सरकारी स्कूलों को CBSE बोर्ड से जोड़ने का निर्णय लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम का लाभ मिल सके।

No Slide Found In Slider.

जिन स्कूलों को CBSE से संबद्ध किया गया है, उनमें

  1. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ननखड़ी (जिला शिमला)

  2. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांगना (जिला मंडी)

  3. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेबन (जिला मंडी)

  4. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पधर (जिला मंडी)

शामिल हैं।

Deepika Sharma