14 माह का 13,906 रुपये बिजली बिल बकाया, उपभोक्ता के आरोप भ्रामक: HPSEBL

सोलन 06 फरवरी 2026
हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड ने हाल ही में सोलन जिला में 27 फरवरी को ग्रांम पंचायत जौनजी में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में एक व्यक्ति द्वारा स्मार्ट मीटर और बिजली खंबे के बारे मंे उठाए गए प्रश्नों के सम्बन्ध में स्पष्ट किया है कि दिलीप सिंह द्वारा उठाए गए दोनों प्रश्न निराधार और वास्तविकता से कोसो दूर है। बोर्ड के प्रवक्ता अनुराग पाराशर ने स्पष्ट किया है कि जिस सम्बन्ध में संबंधित व्यक्ति ने 12000 रूपए के असमान्य विद्युत बिल का जिक्र किया है वह घरेलू उपभोक्ता संख्या 100001070839 का विद्युत बिल है ज़ो अब बढ़ कर दरअसल 13906 रुपए का हो गया ज़ो अभी तक भी देय नहीं हुआ है! यह बिल दिसम्बर 2024 से जनवरी 2026 तक लगभग 14 महिने का 13,906 रूपए बकाया है! बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह उपभोक्ता
पहले से ही बिल ना भरने वालो क़ी श्रेणी मे बड़ा डिफाल्टर है और पहले भी इस उपभोक्ता का बिजली बिल, 12 महीने से देय था जो उपभोक्ता ने करीब 12 माह के बाद 23 दिसम्बर 2024 को 12825 रूपए का देय किया। यह बिल नवम्बर 2023 से नवम्बर 2024 तक का देय था! बाद मे उपभोक्ता के इसी घरेलू कनैक्शन पर स्मार्ट मीटर मई 2025 में स्थापित किया गया! इसके उपरान्त भी वर्तमान तक उपभोक्ता का अभी भी विद्युत बिल दिसम्बर 2024 से जनवरी 2026 तक लगभग 14 महिने का 13,906 रूपए बकाया है वह भी इस उपभोक्ता द्वारा अभी तक भी नहीं दिया गया है। इसी कारण नियमों के अनुसार बिल न जमा करने के कारण 3 दिसम्बर 2025 को जारी नोटिस के आधार पर 22 जनवरी 2026 को उपभोक्ता की बिजली अस्थाई रूप से काट दी गई।
उपभोक्ता के नाम पर अन्य दो घरेलू तथा एक व्यवसायिक मीटर भी बोर्ड द्वारा स्थापित किए गए है जिनका भी विद्युत बिल लमबे समय से बकाया है और अभी तक भी नहीं भरा जा रहा है! बोर्ड ने विस्तृत रूप से इन कनेक्शनो के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि इसी उपभोक्ता के नाम पर घरेलू मीटर सख्या 100001082706 का विद्युत बिल जून 2023 के बाद का बकाया है और इसी तरह दूसरा घरेलू कनैक्शन मीटर संख्या 100001100409 का बिल दिसम्बर 2024 के बाद अभी तक भी बकाया है। व्यवयायिक मीटर संख्या 100002174730 का विद्युत बिल भी आज तक बकाया है।
इस तरह उपरोक्ता तथ्यों के आधार पर विद्युत बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ता दिलीप सिंह ने जहां बोर्ड को अपने विद्युत बिलों का बकाया नहीं दिया है वहीं अपनी गलत बातों से प्रदेश की जनता को भी गुमराह किया है।
इतना ही नहीं, दूसरी ओर संबंधित व्यक्ति ने विद्युत खंबें के बारे में भी गलत तथ्य जनता के सामने रखें है बोर्ड प्रवक्ता ने कहा है कि इस मुद्दे पर भी बोर्ड ने जांच की है और पाया है कि यह विद्युत खंबा सडक के कोने पर लगभग 20 वर्ष से अधिक समय पहले लगाया गया लगता है परन्तू दिलीप सिंह ने अपने घर को लोक निर्माण विभाग की सडक और विद्युत खंबे की तरफ बढा लिया है, इसका तात्पर्य है कि विद्युत खंबा अपने ही स्थान पर लम्बे समय से स्थित है परन्तू घर का निर्माण बढते हुए विद्युत खंबे तक पंहुच गया है।
बोर्ड ने जनता से ऐसे व्यक्तियों के गलत वक्तव्य को आगे फैलाने पर भी कहा है कि ऐसी अफवाहों से बचना चाहिए और सोशल मिडिया पर ऐसे विडियो आम जनता में किसी भी सही तथ्य पर भी प्रभाव डालते हैं। बोर्ड ने अपील की है कि प्रदेश की प्रबुद्ध जनता किसी भी तथ्य पर अपनी राय बनाने से पहले उस तथ्य की पूरी तरह जांच कर लें या विभाग की सही आधिकारिक सूचना प्राप्त कर ही किसी भी मुद्दे पर अपनी राय बनाएं। बोर्ड द्वारा स्मार्ट मीटर के बारे मे पहले भी ऐसे कुछ ऐसे गलत तथ्य सोशल मिडिया पर वायरल हुए है जिन्हें जांच के बाद पूरी तरह गलत पाया गया है और आधिकारिक तौर पर बोर्ड द्वारा इन पर सपष्टीकरण भी दिया गया है!


