ब्रेकिंग-न्यूज़

HP : स्कूल यूनिफॉर्म के लिए 600 रुपये डीबीटी से देने के निर्देश

यूनिफॉर्म के लिए सीधे खाते में भेजी जाएगी राशि

No Slide Found In Slider.


शिमला, 9 मार्च

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिलों को निर्देश जारी करते हुए कक्षा पहली से आठवीं तक की छात्राओं तथा एसटी, एससी और बीपीएल वर्ग के विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म के लिए निर्धारित राशि सीधे बैंक खातों में भेजने को कहा है। यह राशि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से वितरित की जाएगी।

जारी आदेशों के अनुसार वर्ष 2025-26 के लिए प्रति विद्यार्थी 600 रुपये की स्वीकृत राशि संबंधित जिला कार्यालयों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है। निर्देश दिए गए हैं कि यह राशि सभी पात्र विद्यार्थियों या उनकी माता के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाए।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

निदेशालय ने यह भी कहा है कि जिन विद्यार्थियों के बैंक खाते नहीं खुले हैं, उनके खाते जल्द खोले जाएं ताकि यूनिफॉर्म की राशि समय पर भेजी जा सके। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निधि जारी होने के एक महीने के भीतर पात्र विद्यार्थियों को राशि वितरित की जाए और उसके बाद एक सप्ताह के भीतर उपयोग प्रमाण पत्र भेजना अनिवार्य होगा।

निर्देशों में यह भी कहा गया है कि कोई भी पात्र छात्र या छात्रा इस सुविधा से वंचित नहीं रहना चाहिए। बैंक खातों में जमा राशि पर मिलने वाला ब्याज सरकारी कोष में जमा कराया जाएगा।

निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने सभी उपनिदेशकों से प्रमाण पत्र देने को भी कहा है कि उनके जिले में सभी पात्र छात्र-छात्राओं को 600 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से दे दी गई है।

यह योजना प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहायता देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है, ताकि उन्हें यूनिफॉर्म खरीदने में आर्थिक परेशानी न हो।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close