ब्रेकिंग-न्यूज़

पहले आओ, पहले पाओ” आधार पर होंगे दाखिले – प्रति कक्षा एक सेक्शन अलॉट

नौहराधार विद्यालय में सी बी एस ई पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रारम्भ

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार में सत्र 206-27 के लिए पहली कक्षा से लेकर नवी कक्षा तक सी बी एस ई पाठ्यक्रम के अनुसार दाखिले प्रारंभ हो गए है विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष पूनम चौहान तथा विद्यालय संरक्षक जोगेंद्र चौहान ने नौहराधार विद्यालय को सी बी एस ई से संबंधित करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ,माननीय शिक्षा मंत्री एवं श्री रेणुका चुनाव क्षेत्र के माननीय विधायक विनय कुमार का आभार व्यक्त किया। प्रभारी प्रधानाचार्य सुरेन्द्र पुंडीर ने कहा कि इस वर्ष पहली कक्षा से नवी कक्षा तक प्रवेश” पहले आओ पहले पाओ “आधार पर होगा क्योंकि विद्यालय में सी बी एस ई के मानकों के आधार पर उपलब्ध संसाधनों के मध्यनजर प्रति कक्षा एक एक सेक्शन अलॉट हुआ हैं प्रभारी प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से आग्रह किया कि अभी वह अपने बच्चों के लिए वर्दी न खरीदे क्योंकि वर्दी का रंग शिक्षा विभाग द्वारा सभी सी बी एस ई विद्यालयों के एक ही रखा जाएगा। साथ ही आशा हैं कि मार्च में शिक्षकों की चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी कक्षाओं तथा सभी विषयों को पढ़ाने के लिए इन विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षक तथा अन्य संसाधन उपलब्ध होंगे।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close