विविध

तीन वर्ष के कठोर प्रशिक्षण के बाद 691 कैडेट्स ने दी ‘सीईई’ परीक्षा

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

1 एचपी (गर्ल्स) बटालियन एनसीसी द्वारा ‘सीईई’ प्रमाणपत्र परीक्षा का सफल आयोजन 1 एचपी (गर्ल्स) बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विवेक भटारा ने शिमला ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह की ओर से एमआरडीएवी स्कूल, सोलन में ‘सीईई’ प्रमाणपत्र परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह परीक्षा दो दिनों तक आयोजित की गई। 14 फरवरी को प्रायोगिक परीक्षा तथा 15 फरवरी को लिखित परीक्षा संपन्न हुई। इस परीक्षा में पाँच बटालियनों के कुल 691 कैडेट्स ने भाग लिया। सीईई प्रमाणपत्र परीक्षा तीन वर्षों के कठोर एनसीसी प्रशिक्षण के उपरांत आयोजित की जाती है और यह कैडेट्स के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जाती है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले कैडेट्स को सेना में अधिकारी पद हेतु स्पेशल एंट्री के लिए लिखित परीक्षा से छूट प्रदान की जाती है। साथ ही विभिन्न अन्य भर्तियों में उन्हें बोनस अंक एवं वरीयता भी दी जाती है। हिमाचल प्रदेश में यह परीक्षा मंडी, ऊना और सोलन केंद्रों पर एक साथ आयोजित की गई। देशभर के सभी 17 एनसीसी निदेशालयों में भी यह परीक्षा समान तिथि पर आयोजित की गई, जिससे इसकी पारदर्शिता और एकरूपता सुनिश्चित हुई। कर्नल विवेक भटारा एवं उनकी टीम ने परीक्षा का सुचारू एवं सफल संचालन सुनिश्चित कर एनसीसी की उच्च प्रशासनिक एवं प्रशिक्षण व्यवस्था का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close