ब्रेकिंग-न्यूज़

SAMDCOT–CM बैठक के बाद बड़ा फैसला: RDA के समर्थन में खड़ा संगठन, आपात सेवाएं रहेंगी चालू

निष्पक्ष जांच का आश्वासन, RDA हड़ताल जारी—SAMDCOT ने बर्खास्तगी आदेश रद्द करने की मांग दोहराई

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

SAMDCOT के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. राघव निरुला के प्रकरण को लेकर  मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान राज्य सरकार की ओर से पूरे मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया।
SAMDCOT की सामान्य निकाय बैठक (GBM) में यह निर्णय लिया गया है कि रेज़िडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) को पूर्ण समर्थन जारी रहेगा। चूंकि RDA ने अपनी हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है इसलिए नियमित सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने में मुश्किल होगी।हालांकि, इस अवधि में सभी आपातकालीन सेवाएँ पूरी तरह सुचारु रूप से जारी रहेंगी और किसी भी आपातकालीन मरीज़ और जो मरीज़ पहले से हस्पताल में दाखिल हैं उनको किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
अनिश्चितकालीन हड़ताल के संबंध में आगे की रणनीति पर अंतिम निर्णय सोमवार को लिया जाएगा।
SAMDCOT ने राज्य सरकार से मांग की है कि निष्पक्षता सुनिश्चित करते हुए डॉ. राघव निरुला की बर्खास्तगी के आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। साथ ही, अस्पताल परिसर में हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी और त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
अंत में, SAMDCOT आम जनमानस से अपील करता है कि जब तक अत्यंत आवश्यक अथवा गंभीर आपात स्थिति न हो, तब तक अस्पताल में आने से परहेज़ करें, ताकि आपातकालीन सेवाओं के सुचारु संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close