विविध

ऑकलैंड हाउस स्कूल की पृथा डोगर ने क्वीन कॉमनवेल्थ निबंध प्रतियोगिता 2025 में जीता कांस्य पदक

No Slide Found In Slider.

 

शिमला, 13 नवम्बर।
ऑकलैंड हाउस स्कूल की कक्षा 11वीं की मानविकी संकाय की छात्रा पृथा डोगर ने प्रतिष्ठित क्वीन कॉमनवेल्थ निबंध प्रतियोगिता 2025 में कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। इस वर्ष प्रतियोगिता में 56 कॉमनवेल्थ सदस्य देशों से 53,434 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं — जो वर्ष 2024 की तुलना में 53 प्रतिशत अधिक हैं।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

पृथा ने सीनियर कैटेगरी में “Human beings have always needed the connection of literature – its wisdom as well as its sheer escapism” विषय पर निबंध प्रस्तुत किया, जो महामहिम क्वीन कैमिला के विचारों से प्रेरित था। उनके निबंध ने साहित्य की उस अद्भुत शक्ति को उजागर किया जो पाठकों को कल्पना और भावनाओं की दुनिया में ले जाती है और जीवन को गहराई से समझने की प्रेरणा देती है।

पृथा की इस उपलब्धि की औपचारिक सूचना आयोजन समिति की सदस्य जेनेट कूपर, ओबीई द्वारा दी गई। उन्होंने प्रिथा को हार्दिक बधाई देते हुए उन्हें कॉमनवेल्थ समुदाय में अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

ऑकलैंड हाउस स्कूल ने सदैव छात्रों को साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया है। विद्यालय का मानना है कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल अकादमिक सफलता नहीं, बल्कि व्यक्तित्व का समग्र विकास है। पृथा डोगर की यह उपलब्धि विद्यालय के इसी समर्पण और दृष्टिकोण का प्रमाण है।

पृथा डोगर की सफलता में उनके परिवार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिन्होंने उन्हें निरंतर प्रोत्साहन और सृजनात्मक वातावरण प्रदान किया। इससे उनकी लेखन प्रतिभा और भी निखर कर सामने आई है।

पृथा इससे पहले भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की अनेक प्रतिष्ठित साहित्यिक प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। कॉमनवेल्थ स्तर पर मिला यह सम्मान उनके साहित्यिक सफर का एक और स्वर्णिम अध्याय है और हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close