विविध

15 अप्रैल से 20 अप्रैल तक होगा जय भारत सत्यग्रह 

No Slide Found In Slider.

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने 11 अप्रैल को सभी जिला ध्यक्षों की एक बैठक बुलाई हैं। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश में होने वाले जय भारत सत्यग्रह के प्रारूप व इसकी रूप रेखा को अंतिम रूप देने के लिये विचार विमर्श किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने आज यहां बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में 11 अप्रैल को यह बैठक सुबह 11.30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में रखी गई हैं। बैठक में कांग्रेस पार्टी के सभी अग्रणी सगंठनों के प्रमुखों को भी विशेष तौर पर बुलाया गया हैं।

उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के सभी जिलों में 15 अप्रैल से 20 अप्रैल तक जय भारत सत्यग्रह करने को कहा हैं। इस अभियान में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं सहित पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य की गई हैं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close