विविध

तीन दिवसीय पहली राज्य स्तरीय यूनिफाइड गेम्स-2025 संपन्न

*राज्य स्तरीय यूनिफाइड गेम्स में 200 छात्र-खिलाड़ियों ने भाग लिया

No Slide Found In Slider.

*शिमला* 

No Slide Found In Slider.

समग्र शिक्षा और स्पेशल ओलंपिक हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय पहली राज्य स्तरीय यूनिफाइड गेम्स 2025 बिलासपुर स्थित कहलूर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इसका उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों और सामान्य बच्चों को एक साझा मंच पर लाकर समावेशी समाज की दिशा में ठोस कदम बढ़ाना है।
राज्य स्तरीय यूनिफाइड गेम्स का आयोजन समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा के मार्गदर्शन और नेतृत्व में और निशा गुप्ता, उपनिदेशक (गुणवत्ता शिक्षा) व जिला परियोजना अधिकारी, बिलासपुर की निगरानी में किया गया। डाइट बिलासपुर के प्रधानाचार्य राकेश मंकोटिया इसके संयोजक रहे। इसके अलावा समग्र शिक्षा निदेशालय में तैनात आईई (IE) कोर्डिनेटर प्रतिभा बाली, जिला कोर्डिनेटर संजय सामा और सोम दत्त कालिया भी आयोजन के दौरान उपस्थित रहे।
तीन दिवसीय राज्य स्तरीय यूनिफाइड गेम्स का शुभारंभ तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी द्वारा किया गया। इस दौरान प्रदेश के नौ जिलों से आए विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट और डाइट छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जो समावेशिता और एकता का प्रतीक रहीं।

No Slide Found In Slider.

*राज्य स्तरीय यूनिफाइड गेम्स में 200 छात्र-खिलाड़ियों ने भाग लिया*
इस आयोजन में लगभग 200 छात्र-खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें विशेष आवश्यकता वाले बच्चे और सामान्य विद्यार्थी शामिल थे। इनके साथ लगभग 70 शिक्षक, कोच, अभिभावक भी मौजूद रहे। इसमें वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन और बोचे (Bocce) जैसे चार यूनिफाइड खेलों का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य टीम भावना और परस्पर सम्मान को बढ़ावा देना था। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की समावेशी शिक्षा की भावना को दर्शाता है।

*एसडीएम डॉ. राजदीप सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए*
राज्य स्तरीय यूनिफाइड गेम्स के समापन समारोह में मुख्य अतिथि बिलासपुर के उपमंडलीय दंडाधिकारी (एसडीएम) डॉ. राजदीप सिंह (आईएएस) रहे। उन्होंने विजेताओं को पदक प्रदान किए और छात्रों की ऊर्जा, प्रतिभा और उत्साह की सराहना की। उन्होंने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों में आत्मविश्वास और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देने में परिवारों और समुदाय की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
राज्य स्तरीय यूनिफाइड गेम्स की आयोजन समिति ने इसके सफल आयोजन के लिए स्पेशल ओलंपिक हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह ठाकुर, एरिया डायरेक्टर परिक्षित महदूदिया, प्रोग्राम मैनेजर अजय कुमार और कोच अनुप सिंह का विशेष धन्यवाद किया। समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा ने जिला परियोजना अधिकारी निशा गुप्ता और उनकी टीम को राज्य स्तरीय यूनिफाइड गेम्स के सफल आयोजन के लिए बधाई दी है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close