स्वास्थ्य

हमीरपुर, मण्डी और कांगड़ा में बीते 10 दिनों में कोविड-19 के मामले पाए गए समूह में

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में कोविड-19 के जो भी पाॅजिटिव मामले सामने आ रहे हैं, उनके सम्पर्क में आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

ashb advt_page-0001

 

उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 3501015 कोविड-19 के सैंपलों की जांच की जा चुकी है। कोविड-19 के परीक्षण की दर को प्रदेश में निरन्तर बढ़ाया जा रहा है और कोविड-19 के लिए ज्यादा से ज्यादा परीक्षण आर.टी.पी.सी.आर. व रैपिड एंटिजन के माध्यम से किये जा रहे हैं।

 

प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 1400 पाॅजिटिव मामलों में से अस्पताल में भर्ती होने वालों की दर केवल 5.4 प्रतिशत है और इन मरीज़ों की स्वास्थ्य स्थिति की चिकित्सक निरन्तर निगरानी कर रहे हंै। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के अस्पतालों में केवल मात्र एक मरीज ही वेंटिलेटर पर है।

No Slide Found In Slider.

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिला हमीरपुर, मण्डी और कांगड़ा में पिछले 10 दिनों में कोविड-19 के मामले समूह में पाये गए है, उनमें सभी मरीज लक्षण रहित है और किसी भी मरीज़ को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है। उन्होंनेे कहा कि राज्य में अब तक कुल 219746 लोग कोविड पाॅजिटिव पाये गए है, जिनमें से 214728 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

 

उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि कोविड-19 का दूसरा टीका समयावधि पूरी होने पर शीघ्र लगवाएं ताकि आने वाले समय में कोविड-19 की स्थिति को पूरी तरह से नियन्त्रित किया जा सके।

 

 

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close