विविध

10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने मारी बाजी।

No Slide Found In Slider.

 

*
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, मशोबरा के विद्यार्थियों ने मार्च व 2025 में सम्पन्न कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

10वीं कक्षा में विद्यालय का कुल परिणाम 79.25% रहा। विद्यालय की रिचा सोनी ने सर्वाधिक 660अंक प्राप्त कर प्रथम , रितिका ने 640 अंक प्राप्त कर द्वितीय व रीना ने 630 अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया।

12वीं कक्षा में भी विद्यार्थियों ने शानदार सफलता अर्जित की। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.30% रहा। विभिन्न संकायों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कला संकाय में सोना मती ने 441 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान, भावना वर्मा ने 440 अंक लेकर द्वितीय स्थान तथा सपना शर्मा ने 435 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

वाणिज्य संकाय में सुमित गुप्ता ने 420 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, मानसी शर्मा ने 396 अंक प्राप्त कर द्वितीय व जानवी मोदी ने 354 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विज्ञान संकाय में रितिका ने 403 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, मुदित शर्मा व मीनाक्षी ने 397 अंक लेकर द्वितीय स्थान तथा हिमेश ठाकुर ने 390 अंक लेकर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्या डॉ अनीता गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
यह परिणाम सभी के सामूहिक परिश्रम, समर्पण और अनुशासन का प्रतिफल है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि
विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ यह सिद्ध किया है कि लक्ष्य कोई भी हो, यदि संकल्प मजबूत हो तो सफलता निश्चित है। मैं आशा करती हूँ कि वे भविष्य में भी इसी तरह परिश्रमी और अनुशासित बने रहेंगे तथा विद्यालय और राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे।

प्रधानाचार्या
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, मशोबरा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close