विविध

विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में ये हुई चर्चा

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

आज विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष  रणवीर ठाकुर की अध्यक्षता में संघ कार्यालय कालीबाड़ी शिमला में हुई ।
इस बैठक में मांग पत्र , सभी पदाधिकारियों को कार्यभार,
और 10 वें अधिवेशन के ऊपर समीक्षा की गई । विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में ये हुई चर्चा
उसके उपरांत सभी पदाधिकारी बोर्ड मुख्यालय पहुंचे और बोर्ड प्रबंधन से शिष्टाचार भेंट की । बोर्ड के अधिकारियों ने तकनीकी कर्मचारी संघ की पूरी कार्यकारणी को बधाई दी एवं हर संभव सहयोग करने के लिए प्रतिबद्धता जताई है।
संघ द्वारा प्रबंधन के समक्ष मुख्य मांगो को भी रखा जिसमें मुख्यत जिला मंडी, चंबा , शिमला , रोहड़ू में नॉन ITI टी मेट और ALM का मुद्दा प्रमुखता से रखा गया है, उत्पादन विंग और इलेक्ट्रिकल सिस्टम की DPC और नई भर्तियां के बारे में बात की गई , एक ओर जहां प्रदेश के अन्य हिस्सों में प्रमोशन हो रही है वहीं दूसरी ओर जिला मंडी, जिला चंबा , रोहड़ू में 2015 के बैच के कर्मचारी भी पदोन्नत नहीं हो रहे हैं ।
पूरे प्रदेश में समयानुसार डीपीसी नियोजन, ओवरटाइम, मोबाइल अलाउंस आदि विषयों पर प्रमुखता से चर्चा हुई इसके अलावा फील्ड में काम करने के लिए आवश्यक मटेरियल और स्टाफ की कमी पर भी चिंता जाहिर की गई उपरोक्त सभी विषयों पर बोर्ड के अधिकारियों ने कुछ विषयों के समाधान के लिए उसी समय निर्देश दिए इसके अलावा अन्य मांगो पर जल्द बैठक करके सुलझाने का आश्वासन दिया है । इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष  रणवीर ठाकुर ने कहा है कि बिजली बोर्ड सब कमिटी जो कि बिजली बोर्ड कर्मचारियों के स्केल को सेंट्रल पे स्केल पर विचार कर रही है वो सरासर गलत है और व्यवहारिक भी नहीं है । ऐसा करने से वेतन विसंगतियां पैदा हो जाएगी।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close