विविध

सेवानिवृत्त सैनिकों और उनकी विधवाओं की वित्तीय सहायता में वृद्धि

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत्त सैनिकों और उनकी विधवाओं को दी जा रही मासिक वित्तीय सहायता में वृद्धि की है।
पूर्व में यह सहायता राशि 3000 रुपये प्रतिमाह थी जिसे अब बढ़ाकर 5000 रुपये प्रतिमाह किया गया है यह बढ़ी हुई वित्तीय सहायता 1 अप्रैल, 2025 से लागू होगी।
उन्होंने बताया कि यह सुविधा उन सेवानिवृत्त सैनिकों और उनकी विधवाओं को मिलेगी जो 60 वर्ष से अधिक आयु के हैं और राज्य या केंद्र सरकार से किसी भी प्रकार की पेंशन प्राप्त नहीं कर रहे हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि यह निर्णय राज्य सरकार की सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close