विविध

स्थाई वीसी और स्थाई रजिस्ट्रार की मांग ने पकड़ा तूल

शिक्षक भर्ती घोटालों की हो न्यायिक जांच : गौरव तुषिर

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

एचपीयू में हुई एनएसयूआई की विशेष बैठक

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
No Slide Found In Slider.

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी गौरव तुषिर और प्रदेश अध्यक्ष छत्तर ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान विश्वविद्यालय में छात्रों की समस्याओं सहित शिक्षा के विभिन्न मुद्दों पर विशेष तौर पर चर्चा की गई। गौरव तुषिर ने कहा कि पिछले पांच सालों में भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश विश्वविद्यालय को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया गया और खुलेआम शिक्षक और गैर-शिक्षक भर्तियों में घोटाले किये गए। प्रदेश अध्यक्ष छत्तर ठाकुर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश विश्वविद्यालय मे जिन मांगो के लिए NSUI ने पिछले पाँच साल लडा़ई लड़ी उन सभी मांगो को प्रमुखता से सरकार व प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा। बैठक में एनएसयूआई को विवि और प्रदेशभर के सभी कॉलेजों में और अधिक मजबूत करने के लिए भी चर्चा की गई। इस मौके पर प्रदेश संगठन महासचिव मनोज चौहान, उपाध्यक्ष बलविंदर बल्लू, वीनू मेहता राज्य महासचिव यासीन बट्ट, परवीन मिन्हास, विश्वविद्यालय अध्यक्ष रजत भारद्वाज, उपाध्यक्ष योगेश यादव, अरविंद,मोहित, डैनी पंगवाल, अक्षिता भरोटा, पवन, ईशान, विक्रांत, महेश, शाहनवाज, नवी, राकेश सिंगटा, नितिन देष्टा, चंदन महाजन, रंदीप, रमेश, यशवंत, विजय आदि विशेष तौर पर मौजूद रहे |

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close