अंतरराष्ट्रीय शिवरात्री मेले में प्राकृतिक व पारंपरिक उत्पादों का स्वाद

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्री मेले में प्राकृतिक व पारंपरिक उत्पादों का स्वाद

विविध
No Slide Found In Slider.

-पत्तल की प्लेट्स और पाइन नीडल प्रोडक्ट्स की खरीददारी के लिए उमड़ी भीड़

No Slide Found In Slider.

मंडी। ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय मंडी शिवरात्री मेले में इस बार भी प्राकृतिक एवं पारंपरिक उत्पादों का स्वाद बरकरार रहा। जाइका वानिकी परियोजना से जुड़े स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए रसायन मुक्त उत्पादों की बिक्री और प्रदर्शनी के लिए पड्डल मैदान में स्टॉल लगाए जो आकर्षण का मुख्य केंद्र बना। स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार पाइन नीडल प्रोडक्ट्स, पत्तल की प्लेटें, सीरा, बडी, आचार, चटनी, शहद, केचुआ खाद और गर्म वस्त्रों की खूब बिक्री हुई।

No Slide Found In Slider.

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्री मेले में प्राकृतिक व पारंपरिक उत्पादों का स्वाद प्रदेश के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से मेले का लुत्फ उठाने पहुंचे लोगों ने जाइका वानिकी परियोजना के स्टॉल पर उपलब्ध उत्पादों की जमकर खरीददारी की। मेले के दौरान वन बल प्रमुख एवं परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक समीर रस्तोगी पहुंचे और स्वयं सहायता समूहों की मेहनतकश महिलाओं की खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वानिकी परियोजना से जुड़ी महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। जिससे उनकी आर्थिकी भी मजबूत हो रही हैं। इस अवसर पर परियोजना निदेशक श्रेष्ठा नन्द शर्मा, मुख्य अरण्य पाल वन वृत्त मंडी मृत्युंजय माधव, मुख्य अरण्य पाल कुल्लू संदीप शर्मा, वन मंडलाधिकारी सुकेत राकेश कटोच, वन मंडलाधिकारी मुख्यालय मंडी अमरीश शर्मा, वन मंडलाधिकारी जोगिंद्रनगर कमल भारती, वन मंडलाधिकारी मंडी वासु डोगर, एसीएफ सुकेत मुनीष रांगड़ा, सेवानिवृत हिमाचल प्रदेश वन सेवा अधिकारी वेद प्रकाश पठानिया समेत वन विभाग और वानिकी परियोजना के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Deepika Sharma