ब्रेकिंग-न्यूज़

दुःखद: विद्युत मंडल इंदौरा के तहत एक कर्मचारी की मृत्यु , जल्द उचित कदम नहीं उठाए तो होगा आंदोलन

दो सप्ताह के भीतर तीन नौजवान फील्ड कर्मचारी काल का ग्रास बन गए

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण कपटा ने यहां प्रेस को जारी बयान में विद्युत मंडल इंदौरा के तहत एक कर्मचारी की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा की तकनीकी कर्मचारी संघ प्रदेश सरकार और बोर्ड प्रबंधन वर्ग को बार-बार फील्ड एवं तकनीकी कर्मचारियों की भारी कमी के लिए आगाह करता रहा है लेकिन बोर्ड प्रबंधन वर्ग और सरकार भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने मे विफल रहा है इसी का नतीजा है की दो सप्ताह के भीतर तीन नौजवान फील्ड कर्मचारी काल का ग्रास बन गए हैं। प्रदेश सरकार और बोर्ड प्रबंधन वर्ग कुंभकर्णी नींद सोया है

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

उन्होंने कहा की बिजली बोर्ड में फील्ड एवं तकनीकी कर्मचारियों के हजारों पद रिक्त होने की वजह से कर्मचारी अत्यधिक दबाव में कार्य कर रहे हैं एक-एक कर्मचारी के लिए 25 से 30 ट्रांसफार्मरों के अतिरिक्त कई किलोमीटर लंबी एच.टी, एल.टी लाइनों की देखभाल करना मुश्किल हो रहा है कर्मचारी मानसिक दबाव की वजह से घातक/अघातक हादसों का शिकार हो रहे हैं । मुख्यमंत्री यूं तो लाइनमैन,टी-मेट की आवश्यकता का उल्लेख करते है परंतु भर्ती प्रक्रिया की फाइल आज भी सचिवालय में धूल फांक रही है। तकनीकी कर्मचारी संघ ने प्रदेश सरकार और बोर्ड प्रबंधन को कई बार फील्ड कर्मचारियों की भारी कमी के बारे में अवगत करवाया है।बिजली बोर्ड का मेहनतकश कर्मचारी आज भी भारी मानसिक दबाव के बीच सुविधाओं के अभाव में भी लाखों बहुमूल्य उपभोक्ताओं को सुचारू विद्युत आपूर्ति मुहैया करवा रहा है । आज भी तकनीकी कर्मचारी कई महीनों से साप्ताहिक अवकाश, प्रतिपूरक अवकाश से वंचित रह रहा है। फील्ड कर्मचारी दबाव रहित वातावरण में ही जोखिम भरे विद्युत कार्य को सुरक्षित तौर पर कर सकता है।

उन्होंने प्रदेश सरकार और बोर्ड प्रबंधन वर्ग को चेताया है। कि इस विषय में जल्द से जल्द उचित कदम नहीं उठाए गए तो प्रदेशभर का फील्ड एवं तकनीकी कर्मचारी काम छोड़कर सड़कों पर उतर आएगा।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close