विविध

टैक्सी ट्रेड के लोगों को सुरक्षा क्यों नहीं?

No Slide Found In Slider.

आज दिनांक 29 जून 2024 को जिला शिमला के विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारीयों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधीश महोदय व पुलिस अधीक्षक शिमला से मिला व 25 जून को शिमला के टैक्सी मालिक हरिकिशन की हत्या के बारे में सरकार प्रशासन के समक्ष अपना विरोध प्रकट किया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

यूनियनों के पदाधिकारी ने प्रशासन से मांग की है टैक्सी ट्रेड के लोगों को सुरक्षा मोहिया करवाई जाए। लगातार टैक्सी चालकों और मालिकों के साथ मारपीट हो रही है, बदतमीजी हो रही है और अब तो सरेराह हत्या तक टैक्सी मालिक की कर दी गई है और टैक्सी मालिक की हत्या करके उसकी गाड़ी को लेकर पंजाब पहुंच गए जबकि प्रशासन को इस बारे में कोई भी भनक नहीं लगी यह सरासर प्रशासन की नाकामी है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

कमेटी के लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि हत्यारो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को मुआवजा देकर राहत प्रदान की जाए।
प्रशासन ने यूनियन के पदाधिकारी को विश्वास दिलाया कि इस मामले में जल्दी सख्त कार्रवाई की जाएगी और आने वाले समय में ऐसे ही घटनाएं न हो इसके लिए पुरजोर कोशिश की जाएगी और शहर में प्रीपेड टैक्सी काउंटर स्थापित करके प्रशासन और पुलिस का पूरा सहयोग टैक्सी यूनियनों और मालिकों को दिया जाएगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close