विशेष

छोगटाली विद्यालय बना जुड्डो का विजेता

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

राजगढ़ खंड को 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की लड़कियों की प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शावगा में संपन्न हुई जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली ने इस वर्ष भी जुड्डो खेल की ट्रॉफी अपने नाम की । समापन समारोह की अध्यक्षता उपनिदेशक उच्च शिक्षा अजीत सिंह चौहान तथा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर ने संयुक्त रूप से की। इस उपलब्धि पर विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर, पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर, एस एम सी अध्यक्ष मनोज ठाकुर वरिष्ठ प्रवक्ता छोगटाली विद्यालय बना जुड्डो का विजेता भूपेंद्र चौहान, रामानन्द सागर, राजू राम शर्मा, सुरेश ठाकुर, राम लाल ठाकुर, प्रोमिला कुमारी , दलीप शर्मा, प्राची पंवार, मुख्याध्यापिका मीरा वर्मा ,राजेंद्र चौहान, कौशल्या तथा सुभाष चंद आदि ने खेल प्रशिक्षक रामलाल सूर्या को हार्दिक बधाई दी तथा एस्कॉर्ट अलका भलईक का , सूर्या को इस प्रतियोगिता में सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया । गौरतलब है कि विद्यालय में सीमित संख्या के कारण बड़ी तथा सामूहिक खेलो हेतु टीम बना पाना संभव नहीं होने के कारण खेल प्रशिक्षक सूर्या ने व्यक्तिगत खेलो को प्राथमिकता दी तथा प्रतिवर्ष जहां राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने में सफलता पाई वहीं खेलो इंडिया तथा अन्य क्रीड़ा छात्रावास में भी इस विद्यालय के विद्यार्थी प्रतिवर्ष चयनित होते जा रहे है। प्रधानाचार्य तथा विद्यालय प्रबंधन समिति ने आशा व्यक्त की की आगामी खेलों में भी विद्यालय के छात्र एवम छात्राएं बेहतर प्रदर्शन करेंगी।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close