विविध

सेंट थॉमस स्कूल में अंतर सदन लोक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

No Slide Found In Slider.

 

शिमला के सेंट थॉमस विद्यालय के सभागार में आज दिनांक 14 अगस्त 2024 को भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में अंतर सदन ‘लोक नृत्य’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के चारो सदन चिनार, शिपकिला ,कस्तूरी व तोषकी सदन ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कक्षा नवमीं से कक्षा बाहरवीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

अंतर सदन ‘लोक नृत्य’ प्रतियोगिता में निर्णायकगण पूनम शर्मा सुप्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना , रचिता राठौर शास्त्रीय नृत्यांगना और विक्रम कुमार पाइन ग्रूव में नृत्य शिक्षक ने शिरकत की।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

इस लोक नृत्य प्रतियोगिता में छात्रों ने भारत के भिन्न- भिन्न राज्यों की संस्कृति उनकी सांस्कृतिक विरासत इत्यादि को दर्शाया।

सर्वप्रथम शिपकिला सदन ने पश्चिमी भारत की लोक कला और संस्कृति को दर्शाया जिसमे राजस्थान का घूमर , कठपुतली नाच , कालबेलिया इत्यादि शामिल थे, उसके बाद कस्तूरी सदन ने दक्षिण भारत की संस्कृति व लोक नृत्य को दर्शाया जिसमे पराई आट्टम, कुम्मी , ओयिलट्टम,अराणे, यक्षगान अदि शामिल थे।

तीसरा सदन चिनार ने उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य को दर्शाया जिसमे पंजाबी और हिमाचली गिद्दा, कश्मीर व उत्तराखंड का लोक नृत्य,और हिमाचल के मंडी का लुडी नृत्य शामिल था।

चौथा सदन तोषकी जिसने पूर्वी भारत का बिहू,मणिपुरी चेराव लोक नृत्य पेश किया।

 

प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है:

प्रथम स्थान: कस्तूरी सदन

द्वितीय स्थान:तोषकी सदन

 

कार्य्रकम के अंत में शगुन और सरगम ने गरज -गरज क्लासिकल पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया।

प्रधानाचार्या एवं निर्णायकगण द्वारा सभी बच्चो को आशीर्वचन शब्दों के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close