ब्रेकिंग-न्यूज़विशेषस्वास्थ्य

EXCLUSIVE: हिमाचल के नामी सरकारी मेडिकल कॉलेज में गर्भवती महिलाओं के इलाज पर सवाल

डॉक्टर डे के दिन दो गर्भवती महिलाओं की मौत, आज गर्भवती महिला के साथ दुर्व्यवहार

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

हिमाचल के नामी सरकारी मेडिकल कॉलेज टांडा में गर्भवती महिलाओं के इलाज पर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है। जिसमें आज एक गर्भवती महिला ने गायनी विभाग के अस्पताल स्टाफ पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। भवानी ने शिकायत की है कि जब वह इलाज के लिए अंदर गई तो उसे ये  कहा गया की “तू यहां डिलीवरी क्यों कर रही हैै”। तू यह देख नहीं रही है यहां पर कितना रश है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

ऐसा कहने पर महिला रोने लग गई। उसने प्रशासन से गुहार की है कि इसकी जांच की जाय। हालांकि इस पर टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर भानु ने जांच के लिए कहा है। वहीं डॉक्टर डे के दिन दो गर्भवती महिलाओं की मौत का मामला भी गरमा गया है। इस पर भी प्रिंसिपल ने कहा है कि मौत की जांच की जाएगी। 

No Slide Found In Slider.

बताया जा रहा है को दोनों की उम्र पच्चीस वर्ष से कम थी। मौत का क्या कारण रहा है ।अब इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा लेकिन यह सवाल मेडिकल कॉलेज के गायनी विभाग पर उठ रहा है कि ऐसा क्या हो रहा है कि गर्भवती महिलाएं अब यहां पर इलाज के लिए शिकायतें कर रहीं हैं।

क्या कहते है प्रिंसिपल

 

टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर भानु का कहना है की महिला के साथ दुर्व्यवहार और गर्भवती महिलाओं की मौत की भी जांच की जाएगी। प्रशासन दोषी को नहीं बक्शेगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close