विविध

चंद्रमणी वर्मा बने अराजपत्रित संघ संगडाह के अध्यक्ष 

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला सिरमौर के संगडाह इकाई के चुनाव आज निर्विवाद संपन्न हुए जिसमें लीक निर्माण विभाग के चंद्रमणी वर्मा को निर्विरोध खंड अध्यक्ष चुना गया। लोक निर्माण विभाग विश्राम ग्रह संगडाह मे चुनाव पर्यवेक्षक तपेंद्र सिंह एवं दलीप वर्मा की अध्यक्षता मे आयोजित इस चुनाव मे विभिन्न विभागो के लगभग 50 प्रतिनिधियो ने भाग लिया।

ashb advt_page-0001

चंद्रमणी वर्मा बने अराजपत्रित संघ संगडाह के अध्यक्ष 

इस चुनाव मे विकास खंड कार्यालय के केशव शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जलशक्ति विभाग के राजेंद्र चोहान को महासचिव चुना गया। इसके अतिरिक्त सत्य प्रकाश वर्मा को मुख्य सलाहकार, गुमान सिंह को कानूनी सलाहकार, रुक्मणी , जागर सिंह व नरेश चौहान को उप प्रधान, रविंद्र सिंह कोषाध्यक्ष, दिनेश शर्मा व मान सिंह को संयुक्त सचिव, संजीव राणा प्रैस सचिव, संगीता देवी संगठन सचिव, हीरा सिंह, फुलमा देवी, गुमान सिंह, प्रताप सिंह व मेला राम को सक्रिय सदस्य बनाया गया। 

No Slide Found In Slider.

  एन पी एस एई ऐ के राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील तोमर व प्रवक्ता संघ जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर ने नवनिर्वाचित कार्यकारणी को हार्दिक बधाई दी तथा आशा व्यक्त की कि शीघ्र ही सम्पूर्ण हिमाचल मे अराजपत्रित संघ के निर्विवाद चुनाव सम्पन्न होंगे तथा नई कार्यकारणी कर्मचारी हितार्थ ऐतिहासिक कदम उठाएगी। गौरतलब है कि प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता मे पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष मे चंद्रमणी वर्मा की सक्रिय भूमिका रही एवं वर्मा के पिता स्व श्री जगत सिंह पहाड़िया भी अराजपत्रित कर्मचारी संघ के राज्य कार्यकारणी मे महत्वपूर्ण पदो पर रहे थे। सिरमौर के पोंटा साहब व नहान के चुनाव के बाद शीघ्र ही जिलाध्यक्ष के चुनाव होंगे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close