विविध

परागपुर में 400 लोगों को बाँटे 69 लाख के चेक

No Slide Found In Slider.

पंचायतों के विकास में जन सहयोग को दिया जाए बढ़ावा : बिक्रम ठाकुर

No Slide Found In Slider.

परागपुर विकास खंड एवं भू संरक्षण विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में की अध्यक्षता

 

उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने आज जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास खंड कार्यालय में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों एवं गतिविधियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। सर्वप्रथम भू-संरक्षण विभाग उपमण्डल देहरा के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए उन्होंने क्षेत्र में विभाग द्वारा किए गए विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उद्योग मंत्री ने कहा कि भू-संरक्षण विभाग प्रत्यक्ष तौर से किसानों और गाँव के लोगों से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि विभाग की योजनाओं का लाभ आम व्यक्ति तक पहुँचाया जाए। प्रत्येक विकसात्मक कार्य की विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए और साथ ही सभी लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए।

इसके बाद विकास खंड परागपुर की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने पंचायतों में किए गए विकास कार्यों के सम्पूर्ण ब्योरे की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पंचायतों के विकास में जन सहयोग को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने बताया कि विकास खंड परागपुर में मनरेगा के तहत 32 करोड़ के कार्य इस वर्ष किए गए। इसके साथ ही विकास खंड ने 6,82,648 मानव कार्य दिवस अर्जित किए। उन्होंने बताया कि विकास खंड परागपुर द्वारा अर्जित ये लक्ष्य पूरे ज़िले में सबसे अधिक हैं। उन्होंने पंचायत के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वह पंचायतों में 90 दिन कार्य कर चुके कामगारों को कामगार कल्याण बोर्ड के साथ पंजीकृत करवाएँ। उन्होंने कहा कि कामगार कल्याण बोर्ड से पंजीकृत होने के बाद जन्म से मृत्यु तक कामगार और उसके परिवार की सहायता और आर्थिक सहयोग विभाग करता है।

No Slide Found In Slider.

उद्योग मंत्री ने पंचायतों में योजना, कन्वर्जेन्स एवं आवास सम्बंधित कार्यों की विस्तार से चर्चा करते हुए समीक्षा की। बैठक में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि और कर्मचारियों ने अपनी अपनी पंचायतों के विकास कार्य और उनसे सम्बंधित विषयों पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने पंचायत में सभी प्रतिनिधियों और कर्मचारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि विवाह- शादियों और अन्य सामाजिक गतिविधियों के लिए प्रत्येक पंचायत में एक सामुदायिक भवन बनाने का लक्ष्य भी पंचायतों को लेना चाहिए। इसके बाद उद्योग मंत्री ने विकास खंड कार्यालय में स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित हिम ईरा शॉप का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकल्पों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलने के साथ महिलाएँ आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर होंगी। उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास योजना एवं आपदा राहत के तहत गृह निर्माण करवाने वाले 76 परिवारों को बधाई पत्र भी वितरित किए।

बिक्रम ठाकुर ने विश्राम गृह परागपुर में 400 लाभार्थियों को लगभग 69 लाख रूपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने बताया कि सहायता राशि में से ज्यादातर राशि गंभीर रूप से बिमार चल रहे रोगियों के उपचार हेतु आवंटित की गई है। इसके अतिरिक्त पात्र बच्चों की पढ़ाई, सड़क दुर्घटना में मारे गए व्यक्तियों के परिवारों की आर्थिक सहायता, कन्याओं के विवाह, घरों के सुधार एवं निर्माण हेतु तथा गरीबों को आर्थिक सहायता हेतु यह राशि वितरित की गई है। उन्होंने कहा कि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में इसी प्रकार जरूरतमंद लोगों की आर्थिक सहायता करते हुए उनके द्वारा लगभग 6 करोड़ रूपये से अधिक सहायता राशि के रूप में वितृत किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से सबसे ज्यादा राशि यदि कहीं मिली है तो वह जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मिली है। इसके अतिरिक्त अपनी ऐच्छिक निधि और तहसीलों के माध्यम से भी उन्होंने हर जरूरतमंद परिवार को सहायता उपलब्ध करवाने का सदा प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के अतिरिक्त जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों को बढ़ावा देना उनका एकमात्र लक्ष्य है। कार्यक्रम उपरांत उद्योग मंत्री ने जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकत्म का मौक़े पर निपटारा किया और शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर, बीडीओ परागपुर कंवर सिंह, तहसीलदार जसवां अंकित शर्मा, तहसीलदार रक्कड़ अमित कुमार, नायब तहसीलदार डाडासीबा अभिराय सिंह ठाकुर, रेणु जामला, ज़िला परिषद सदस्य अश्वनी कुमार, सुरेश ठाकुर, सुदेश, सत्या सूद, विभिन्न पंचायतों के प्रधान व सचिव सहित लाभार्थी उपस्थित रहे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close