विविध

ग्लैमर, टैलेंट और कॉन्फिडेंस का शानदार संगम—एशिया इंटरनेशनल 2026

मिसेज इंडिया द गॉडेस पूनम ठाकुर ने ज्यूरी में निभाई अहम भूमिका

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

 

सिरमौर की बेटी डॉ. अक्षिता बनीं मिस एशिया इंटरनेशनल 2026

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
No Slide Found In Slider.

मिसेज इंडिया द गॉडेस पूनम ठाकुर ने मिस, मिसेज एवं मिस्टर एशिया इंटरनेशनल सीजन-2 में ज्यूरी सदस्य के रूप में निभाई अहम भूमिका, मिस यूनिवर्स इंडिया मानिका विश्वकर्मा के साथ साझा किया मंच* नई दिल्ली के पाम ग्रीन होटल एंड रिसॉर्ट में आयोजित मिस, मिसेज एवं मिस्टर एशिया इंटरनेशनल – सीजन 2 का भव्य आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभागियों ने अपने व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, शैली और प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिससे पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, गरिमा और आकर्षण का वातावरण बना रहा। विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मिसेज इंडिया द गॉडेस पूनम ठाकुर ने विशिष्ट ज्यूरी सदस्य के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने प्रतियोगिता का मूल्यांकन करते हुए प्रतिभागियों को प्रेरणादायक ग्लैमर, टैलेंट और कॉन्फिडेंस का शानदार संगम—एशिया इंटरनेशनल 2026 मार्गदर्शन प्रदान किया। इस प्रतिष्ठित मंच पर उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मानिका विश्वकर्मा के साथ मंच साझा किया, जिससे कार्यक्रम की शोभा और प्रतिष्ठा और अधिक बढ़ गई। यह आयोजन बिट्टू रावल द्वारा रावल प्रोडक्शन हाउस के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम को द ग्लो वेला का सहयोग प्राप्त हुआ तथा उम्नी लाइफ (संस्थापक — निशा कौर) द्वारा प्रायोजित किया गया। जूरी पैनल में पूनम ठाकुर, बिंदु भाटिया, जसप्रीत कौर काथूरिया, लेफ्टिनेंट कर्नल जयश्री बनर्जी, ज्योति संत, शशि सैगल तथा नेहा तिवारी जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्व शामिल रहे, जिन्होंने निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्णय प्रक्रिया सुनिश्चित की। कार्यक्रम का सफल संचालन बिट्टू रावल द्वारा किया गया, जबकि शो का निर्देशन रितु झा और दिशा भटनागर ने किया। उनकी रचनात्मक सोच एवं उत्कृष्ट प्रबंधन ने आयोजन को यादगार बना दिया। विजेता इस प्रकार रहे: मिसेज़ श्रेणी विजेता: डॉ. अरुणिमा कुशारी प्रथम उपविजेता: डॉ. अर्चना खुराना द्वितीय उपविजेता: निधि रावल गहलोत मिस श्रेणी विजेता: डॉ. अक्षिता प्रथम उपविजेता: वैष्णवी झा द्वितीय उपविजेता: यशिक राजपूत *सिरमौर की बेटी डॉ. अक्षिता बनीं मिस एशिया इंटरनेशनल 2026* हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की निवासी डॉ. अक्षिता ने मिस एशिया इंटरनेशनल 2026 का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। “सिरमौर की बेटी” के रूप में पहचान बनाने वाली डॉ. अक्षिता एक समर्पित प्रोफेशनल हैं, जिन्होंने मॉडलिंग क्षेत्र में अपने आत्मविश्वास, सौम्यता और व्यक्तित्व के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। अप्रैल 2026 में नई दिल्ली में आयोजित इस पेजेंट में उनकी जीत हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बनी। प्रतियोगिता का उद्देश्य एशिया स्तर पर प्रतिभा, व्यक्तित्व और सौंदर्य को मंच प्रदान करना था, जिसमें डॉ. अक्षिता प्रमुख विजेताओं में उभरकर सामने आईं। यह कार्यक्रम केवल सौंदर्य प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आत्मविश्वास, प्रतिभा, व्यक्तित्व विकास और नए अवसरों के उत्सव के रूप में उभरा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close