शिक्षा

असर विशेष: बीवी खर्चालू है … झगड़ालू भी है

पुरुषों ने की महिला आयोग से शिकायत

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

● प्रदेश में 2021,22 में 10 पुरुषों ने महिला आयोग से की शिकायत, राजधानी शिमला पहले नंबर पर

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

हिमाचल में महिलाएं ही नहीं, बल्कि कई शौहर भी अपनी बीवियों से परेशान है। प्रदेश महिला आयोग की रिपोर्ट में सामने आया है कि बीवियों ने अपने पति को इतना परेशान किया है कि 10 पुरुषों ने वर्ष 2018 में अपनी धर्मपत्नी की शिकायत प्रदेश महिला आयोग से की है। आंकड़ों पर गौर करें तो शिमला में सबसे ज्यादा मामले पति प्रताड़ना के हैं, जिसमें वर्ष 2021 में शिमला में चार शिकायतें दर्ज की गई है। वहाँ मंडी में एक हमीरपुर में एक ,कांगड़ा में एक, सोलन में एक और उना में एक शिकायत दर्ज की गई है। कुल मिलाकर 10 पुरुषों ने पत्नी से परेशान होकर आयोग का दरवाजा खटखटाया है।

No Slide Found In Slider.

बीते वर्षों से कुछ लंबित मामलों से निपटाए गए मामलों पर गौर करें तो हमीरपुर से चार, कांगड़ा से छह मंडी से पांच शिमला से आठ और सोलन से चार मामलों को निपटाया भी जा चुका है। यानी जिस तेजी से प्रदेश आगे बढ़ रहा है, उसी तरह पति को उनकी बीवियों से प्रताड़ित होने के मामले भी सामने आने लगे हैं। हालांकि महिला आयोग द्वारा दोनों पक्षों की खूब काउंसिलिंग की जाती है, लेकिन कुछ मामलों में सुधार की कम गुंजाइश रहती है, लेकिन आयोग ने साफ किया है कि परिवार में सभी पक्षों को अपना अहम छोड़कर परिवार चलाना चाहिए।

● शॉपिंग बिगाड़ रही बजट

प्रदेश महिला आयोग में बीवियों द्वारा अपने पतियों को प्रताड़ित करने की ऐसी शिकायते सामने आ रही है, जिसमें पति ने यह शक जताया है कि बीवियों का संबंध किसी अन्य से है, वहीं बीवियों पर यह भी आरोप लगाया गया है कि खरीददारी में ज्यादा खर्चा करने पर घर का माहौल बिगाड़ रही है। वहीं बीवियों की यह भी शिकायत की गई है कि वह परिवार में गाली गलौच करती है।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close