विविध

अगर वीरभद्र सिंह ज़िंदा होते तो कांग्रेस से ऐसे दुर्भाग्यपूर्ण बयान ना आते 

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

 

, भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस में नेतृत्व का दिवालियापन हो गया है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

उन्होंने कहा कि चाहे आप केंद्र में देखलो या प्रदेश में कांग्रेस के पास किसी भी प्रकार का नेतृव नहीं है जिसके कारण कांग्रेस पार्टी को समझ नहीं आ रहा कि क्या रणनीति बनानी चाहिए। इसका प्रमाण कांग्रेस के नेताओं द्वारा दिए गए बचकाने बयानों से हो रहा है, कभी सैनिक तो कभी कारगिल युद्ध पर वह बेतुकी बयानबाज़ी कर रहे है।

कांग्रेस में समझ का दिवालियापन हो गया है, अगर वीरभद्र सिंह ज़िंदा होते तो कांग्रेस से दुर्भाग्यपूर्ण बयान ना आते

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता जगरूक है और उन्होंने कांग्रेस एवं भाजपा के सभी कार्यों को देख और परखा है। इन उपचुनावों में जनता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार के विकास कार्यों पर मोहर लगाने जा रही है। भजापा कि इन उपचुनावों में जीत पक्की है।

No Slide Found In Slider.

हिमाचल प्रदेश में डबल स्क्वायर सरकार चल रही है, देश मे नरेंद्र मोदी सरकार, प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर। इन चुनावों में भाजपा के उम्मीदवारों को जीता कर जयराम एवं नरेंद्र मोदी सरकार के हाथ और मज़बूत करने है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इतने सालों में स्वास्थ्य सेवा का एक मजबूत ढांचा नही बना पाई , पर देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व मे और जयराम ठाकुर ने नेतृव में प्रदेश अव्वल आ रहा है। आज हिमाचल के पास अनेकों मेडिकल कॉलेज है और ऐम्स भी है।

उन्होंने कहा कि देश और प्रसेश में सुशाशन की सरकारें चल रही है, ऐसा सुशाशन कांग्रेस अपने कार्यकाल में नहीं दे पाई।

उन्होंने कहा कि आज देश मे दुनिया का सबसे बड़ा टिकाकरण अभियान चल रहा है, जल्द ही देश मे 100 करोड़ टिके लग जायेंगे। हिमाचल भी देश का पहला राज्य है जिसने प्रथम टिके की डोज़ अपने सभी पात्र लोगों को लगा दी है और दूसरी डोज़ लगाने में भी हिमाचल प्रथान राज्य बनेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में मज़बूत है और आने वाले चुनावों में जनता भजापा के पक्ष में मतदान करने जा रह है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close