विविध

जनता को राहत देने के लिए प्रदेश सरकार ने जो फैसले लिए हैं, उन्हें कांग्रेस के नेता पचा नहीं पा रहे : जम्वाल

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

शिमला। हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा की गई घोषणाओं को चुनावी बताने पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा है। भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि जनता को राहत देने के लिए प्रदेश सरकार ने जो फैसले लिए हैं, उन्हें कांग्रेस के नेता पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती हुई नजर आ रही है, यही वजह है कि वे खुद विरोधाभारी बयान दे रहे हैं। कांग्रेस का एक नेता कहता है कि घोषणाएं लोकलुभावन हैं तो दूसरा कहता है कि हम इससे भी बड़ी राहत देंगे। पहले वे आपस में तय कर लें कि करना क्या है।”

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

 

 

 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल दिवस पर 125 यूनिट तक बिजली निशुल्क करने, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल माफ करने और सरकारी बसों के किराये में महिलाओं को 50 प्रतिशत छूट देने का एलान किया था। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने इसे चुनावी घोषणा करते हुए सवाल किया था कि हिमाचल पावर सरप्लस राज्य है, ऐसे में प्रदेश सरकार को सवा चार बाद ही क्यों ऐसा करने की याद आई।

 

 

 

इस पर भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के पहले दिन से जनहित के अभूतपूर्व फैसले हो रहे हैं। इनमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन का दायरा बढ़ाना, महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं चलाना, कर्मचारियों के मसले सुलझाना और हर क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्य करना शामिल है। खुद तो कांग्रेस अपने पांच सालों में एक भी नई योजना नहीं ला पाई थी। जबकि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार ने कोरोना महामारी के बीच भी विकास कार्य नहीं रुकने दिए।”

No Slide Found In Slider.

 

 

 

जम्वाल ने मुकेश से पूछा कि पूर्व में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब भी हिमाचल सरप्लस बिजली वाला राज्य था। अगर जनता की इतनी ही चिंता थी तो आपकी सरकार ने क्यों जनता को निशुल्क बिजली का लाभ नहीं दिया। उन्होंने कहा, “जयराम सरकार ने आज महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हुए बस किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी तो मुकेश अग्निहोत्री इसमें भी खामियां तलाश रहे हैं।” भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस को महिलाओं और आम लोगों से कोई लेना-देना नहीं हैं। कांग्रेस सिर्फ वोट की राजनीति करती है।

 

 

 

 

 

कांग्रेस ने 30 साल तक लोगों को बस गुमराह किया: भाजपा

 

भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश की सत्ता में 30 साल से अधिक कांग्रेस ने राज किया और जनता को गुमराह करती रही। उन्होंने कहा कि 30 साल तक कांग्रेस ने विकास के नाम पर रेवड़ियां बांटीं और कुछ नया करने के बजाय ढर्रे पर चलते रहकर प्रदेश को पिछड़ेपन की ओर धकेल दिया। उन्होंने कहा, “जयराम सरकार ने पिछले सवा चार साल में हर क्षेत्र में इतना काम किया है, जितना कांग्रेस अपने पांच साल में भी नहीं कर पाई थी। भाजपा सरकार ने सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में एक समान विकास कार्य किए हैं। जबकि तत्कालीन कांग्रेस सरकार में भाजपा विधायकों वाले क्षेत्रों के साथ भेदभाव किया जाता था।”

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close