ब्रेकिंग-न्यूज़विशेष

बजट सत्र: हिमाचल प्रदेश के लगभग 130 लोग यूक्रेन में फंसे हुए

यूक्रेन में फंसे प्रदेश वासियों की सुरक्षा और उन्हे सुरक्षित वापिस लाने के प्रयासों बारे मुख्य मंत्री का 26-02-2022 को सदन में वक्तव्य

No Slide Found In Slider.

यूक्रेन में फंसे प्रदेश वासियों की सुरक्षा और उन्हे सुरक्षित वापिस लाने के प्रयासों बारे मुख्य मंत्री का 26-02-2022 को सदन में वक्तव्य……

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

रूस और यूक्रेन के बीच भू-राजनीतिक तनाव और विवाद का बढ़ना पूरे अतंर्राष्ट्रीय समुदाय और हमारे देश के लिए भी चिंता का विषय है। यूक्रेन में भारतीय नागरिकों, विशेषकर छात्रों की सुरक्षा को लेकर हम सभी चिंतित हैं।

 

एक प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के लगभग 130 लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं। जैसे-जैसे जानकारी प्राप्त हो रही है, यह संख्या बढ़ भी सकती है। प्रदेश सरकार इन लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है और लगातार विदेश मंत्रालय से संपर्क में है। इस मुद्दे पर मैंने विदेश मंत्री  एस० जयशंकर को पत्र भी लिखा है और अनुरोध किया है कि हमारे लोगों को जल्द से जल्द वहां से निकाल भारत में सुरक्षित वापिस लाने के लिए हर संभव उपाय करें। प्रदेश सरकार इस संबंध में कोई भी आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाने का प्रयास करेगी। मुख्य सचिव की आज सुबह भी इस बारे विदेश सचिव से बात हुई है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

यूक्रेन में एयरस्पेस बंद होने के कारण वहां से सीधी विमान सेवा संभव नहीं है। यूक्रेन के साथ भू-सीमा सांझा करने वाले देशों- पौलेंड, हंगरी स्लोवेक रिपब्लिक और रोमानिया, में विदेश मंत्रालय ने अपने दलों की तैनाती की है। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को सड़क मार्ग से वहां जाकर इन देशों से विशेष विमान सेवा के माध्यम से भारत लाने का प्रयास विदेश मंत्रालय कर रहा है। इस संदर्भ में यूक्रेन और नई दिल्ली में हेल्पलाइन स्थापित की गई है।

 

विदेश मंत्रालय ने वहां फंसे लोगों को निःशुल्क वापिस लाने के लिए एयर इण्डिया के विशेष विमान इन देशों में भेजे हैं और वे इन लोगों को लेकर भारत लौट रहे हैं।

 

दिल्ली पहुंचने पर उन्हें हवाई अड्डे पर लेने हेतु व आर0टी0पी0सी0आर0 टेस्ट करवाने और एच०आर०टी०सी०/ एच0पी0टी0डी0सी0 की बसों के माध्यम से प्रदेश में उन्हे वापिस घर पहुंचाने की व्यवस्था हमारा हिमाचल भवन स्थित रेज़िडेंट कमीशनर कार्यालय करेगा। इसके लिए सारा खर्चा भी प्रदेश सरकार वहन करेगी।

 

अध्यक्ष महोदय, मैं सदन को बताना चाहूंगा कि एक विमान बुखारेस्ट से दिल्ली आ रहा है जो भारतीय समय के अनुसार आज सांय 7 बजे दिल्ली पहुंचेगा जिसमें 15 प्रदेश वासी भी है। एक अन्य विमान बुखारेस्ट से मुंबई आ रहा है जो भारतीय समय के अनुसार कल प्रातः 2 बजे मुंबई पहुंचेगा जिसमें 17 प्रदेश वासी भी शामिल है।

 

मैं सदन के माध्यम से यूक्रेन में फंसे प्रदेश वासियों के परिवारों आश्वस्त करना चाहूंगा कि इस कठिन घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close