डब्बल इंजन की सरकार राज्य के लिए केन्द्र से कोई भी आर्थिक पेकेज लाने में पूरी तरह विफल साबित हुई

डब्बल इंजन की सरकार राज्य के लिए केन्द्र से कोई भी आर्थिक पेकेज लाने में पूरी तरह विफल साबित हुई

ब्रेकिंग-न्यूज़
No Slide Found In Slider.

हिमाचल की भाजपा सरकार साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। आज शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस विधायक दल के उपनेता व प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमेन हर्षवर्धन चैहान ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल लगातार कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है और मुख्यख्मंत्री जनता को गुमराह करने के लिए हर दिन करोड़ों की घोषणाएं कर रहे है।

No Slide Found In Slider.

                हर्षवर्धन चैहान ने कहा कि भाजपा की डब्बल इंजन की सरकार राज्य के लिए केन्द्र से कोई भी आर्थिक पेकेज लाने में पुरी तरह विफल साबित हुई है जबकि चुनावों के समय भाजपा नेता डब्बल इंजन सरकार का राग अलापते रहते थे। राज्य सरकार आज तक कैद्र से राहत के तौर पर प्रदेश के लिए फुटी कौड़ी भी नहीं ला सकी।

No Slide Found In Slider.

                हर्षवर्धन चैहान ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों की मांगों के प्रति असंवेदनशील है। कर्मचारियों के भर्ती के सभी मामलें उच्च न्यायालय में लटके हुए हैं। राज्य में कार्यरत कर्मचार अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर संघर्ष कर रहे है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद कैडर के सभी कर्मचारी कई दिनों से हड़ताल पर है जिससे पूरे प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे है, परन्तु राज्य सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि छत्भ्ड के कर्मचारी भी हड़ताल पर है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के पैंशनरों को अभी तक छठे वेतन आयोग के एरियर की भुगतान नहीं किया गया है।

                हर्षवर्धन चैहान ने राज्य सरकार से अपने साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल की कारगुजारियों पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की है।

                हर्षवर्धन चैहान ने कहा कि राज्य सरकार जानबूझ कर नगर निगम चुनावों को टाल रही हैं क्योंकि भाजपा को इन चुनावों में अपनी हार स्पष्ट नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा को अपनी सरकार की लोकप्रियता पर इनता विश्वास है तो समय पर नगर निगम शिमला के चुनाव क्यों नहीं करवाए।

Deepika Sharma