स्वास्थ्य

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 11.18 करोड़ से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें मौजूद

No Slide Found In Slider.

 

 

केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।

No Slide Found In Slider.

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

टीके की खुराकें (21 फरवरी, 2022 तक)

अब तक हुई आपूर्ति 1,72,32,34,000

No Slide Found In Slider.

शेष टीके 11,18,38,427

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 172.32 करोड़ (1,72,32,34,000) से अधिक खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 11.18 करोड़ से अधिक (11,18,38,427) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

***

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 अपडेट

 

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 175.46 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 2,02,131 है

सक्रिय मामलों की दर 0.47 प्रतिशत है

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.33 प्रतिशत

बीते चौबीस घंटों में 37,901 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,21,24,284 है

पिछले 24 घंटों में 16,051 नए मामले सामने आए

दैनिक सक्रिय मामलों की दर 1.93 प्रतिशत है

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 2.12 प्रतिशत है

अब तक 76.01 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बी

 

 

 

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close