शिक्षा

विश्वविद्यालय पुस्तकालय को 50 प्रतिशत क्षमता से खोलने का आदेश हुए जारी

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

 

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने आज विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पुस्तकालय 50 प्रतिशत क्षमता से खोले जाने के निर्णय का स्वागत किया है | इकाई अध्यक्ष आकाश ने कहा जैसे कि सर्वविदित है कि पिछले माह विद्यार्थी परिषद ने इस मांग को प्रशासन के समक्ष जोर शोर से उठाया था | उन्होंने कहा कि आज इस मांग के पूरे होने पर हम विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त करते हैं |

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

इकाई अध्यक्ष आकाश नेगी ने कहा कि बीते 2 सालों से पूरे विश्व में कोरोना महामारी के कारण हर क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हुआ है | जहाँ तक बात करें शिक्षा के क्षेत्र की तो शिक्षा का क्षेत्र भी इस से अछूता नहीं रहा है | इस महामारी के कारण प्राथमिक हो, माध्यमिक हो,या उच्च शिक्षा, छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है |

No Slide Found In Slider.

आकाश ने कहा कि छात्रों की पढ़ाई का और अधिक नुकसान न हो इसी को मध्यनज़र रखते हुए विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय पुस्तकालय 50 प्रतिशत क्षमता से खोले जाने की मांग को उठाया था | इस गंभीर मांग को देखते हुए एचपीयू प्रशासन ने विश्वविद्यालय लाइब्रेरी काेराेना प्राेटाेकाॅल के साथ छात्रों के लिए खोलने की मंजूरी आज दे दी है | हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में वीरवार से छात्रों के लिए लाइब्रेरी खुल जाएंगी। आकाश ने कहा कि विद्यार्थी परिषद इस निर्णय का तहे दिल से स्वागत करती है | उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी खोलने के निर्णय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी राह आसान हो जाएगी। गौर हो कि पिछले एक महीने से विश्वविद्यालय लाइब्रेरी में छात्रों को पढऩे की सुविधा नहीं मिल रही थी । इससे छात्रों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था | लेकिन विद्यार्थी परिषद द्वारा किए जा रहे लगातार विरोध के आगे विश्वविद्यालय प्रशासन को झुकना पड़ा और आख़िरकार विश्वविद्यालय लाइब्रेरी को 50 प्रतिशत के साथ खोलना पड़ा |

 

आकाश नेगी ने इस निर्णय के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया है |

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close